IPL 2026: ईशान की फिफ्टी से हैदराबाद का स्कोर 200 पार, RCB को मिला 202 रन का टारगेट

Updated at :28 Mar 2026 9:47 PM
विज्ञापन
Ishan Kishan Fifty vs RCB

ईशान किशन की फिफ्टी, Pic- PTI

IPL 2026: RCB vs SRH के ओपनिंग मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए. इसी के साथ आरसीबी को जीत के लिए 202 रन की जरूरत है. हैदराबाद की ओर से कप्तान ईशान किशन ने 80 रन की पारी खेली.

विज्ञापन

IPL 2026 का आगाज हो गया है. बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 19वें सीजन का ओपनिंग मैच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. हैदराबाद ने पहले बैटिंग करते हुए 201 रन बनाए. इसके साथ ही आरसीबी की ओर से जैकब डफी को 3 विकेट मिले. बता दे कि आरसीबी की टीम इस मैच में हाथ पर काले रंग की पट्टी बांध कर खेल रही है.

ईशान किशन की फिफ्टी से स्कोर पहुंचा 200 पार

टॉस हारकर बल्लेबाजी के लिए उतरी सनराइजर्स हैदराबाद टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद दूसरे सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड भी ज्यादा देर नहीं टीक पाए. लेकिन कप्तान ईशान किशन एक छोर पकड़कर खेलते रहे. ईशान ने शानदार बैटिंग करते हुए 38 गेंदों पर 80 रन की पारी खेली. इसी के साथ उन्होंने आईपीएल के 19वें सीजन की पहली फिफ्टी भी लगाई.

ईशान किशन ने अपनी पारी के दौरान 8 चौके और 5 छक्के लगाए. इसके अलावा अंत के ओवर्स में आकर अनिकेत वर्मा ने तेज बल्लेबाजी की और 18 गेंदो में 43 रन की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और 4 छक्के लगाए. इसी के चलते हैदराबाद का स्कोर 200 रन के पार पहुंचा और टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 201 रन बनाए.

दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन

RCB की प्लेइंग 11:- विराट कोहली, फिलिप साल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, सुयश शर्मा.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इम्पैक्ट प्लेयर्स: देवदत्त पडिक्कल, जैकब बेथेल, रसिख सलाम डार, कनिष्क चौहान, वेंकटेश अय्यर.

SRH की प्लेइंग इलेवन:- अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, इशान मलिंगा.

सनराइजर्स हैदराबाद इम्पैक्ट प्लेयर्स: शिवांग कुमार, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड पायने, स्मरण रविचंद्रन, साकिब हुसैन.

ईशान किशान और रजत पाटीदार का बयान

टॉस जीतकर रजत पाटीदार ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करेंगे. टीम में कई बेहतरीन खिलाड़ी हैं, हर कोई पूरी तरह से फिट है और इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहा है. हम अपनी जर्सी पर दूसरा सितारा लगाने की पूरी कोशिश करेंगे.

इसके अलावा टॉस के बाद ईशान किशन बोले यह एक ताजा विकेट लग रहा है, पहले बल्लेबाजी या गेंदबाजी करने से कोई फर्क नहीं पड़ता. हमें कुछ भी नया शुरू करने की जरूरत नहीं है. हमें बस अपनी योजनाओं पर अमल करना है. सभी खिलाड़ी अच्छी लय में दिख रहे हैं.

RCB के खिलाड़ी हाथ पर काली पट्टी बांधकर आए

IPL 2025 में आरसीबी की जीत के बाद विक्ट्री परेड के दौरान बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ में 11 लोगों की मौत हुई थी. इसके बाद अब आईपीएल 2026 के ओपनिंग मैच में बेंगलुरु टीम के खिलाड़ियों ने उन सभी मृतकों को श्रद्धांजली देने के लिए हैदराबाद के खिलाफ ओपनिंग मैच में हाथ पर काली पट्टी बांधी है. इसके अलावा प्रैक्टिस सेशन के दौरान पूरी टीम 11 नंबर की जर्सी पहनकर ही प्रैक्टिस कर रही थी.

ये भी पढ़ें-

IPL 2026: मिचेल स्टार्क ने चोट पर तोड़ी चुप्पी, बताया कब होंगे टीम में शामिल

महिलाओं पर योगराज सिंह का विवादित बयान, बोले- पत्नियों के कहने पर संन्यास लेते हैं क्रिकेटर

IPL 2026: SRH के खिलाफ मैच में काली पट्टी बांधकर खेलेगी RCB, जानें क्या है वजह

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola