IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स पर अमेरिकी कंपनी का कब्जा, काल सोमानी ने 15,000 करोड़ में खरीदा

Published by :ArbindKumar Mishra
Published at :24 Mar 2026 8:51 PM (IST)
विज्ञापन
Kaal Somani

अमेरिकी कारोबारी काल सोमानी, फोटो एक्स

IPL 2026: आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है. पहले सीजन की चैंपियन राजस्थान रॉयल्स अब विदेशी हो चुकी है. फ्रेंचाइजी टीम को एक अमेरिकी कारोबारी ने बड़ी बोली लगाकर खरीद लिया है.

विज्ञापन

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स को अमेरिकी कारोबारी काल सोमानी ने 1.63 बिलियन डॉलर करीब (1,52,98,36,50,000 रुपये) में खरीद लिया है. टीम में इससे पहले भी सोमानी की हिस्सेदारी थी. लेकिन अब उनकी टीम पर 100 प्रतिशत हिस्सेदारी हो गई है. इससे पहले टीम के मालिक मनोज बडाले की हिस्सेदारी 65 फीसदी थी.

हर्षा भोगले ने एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी

भारत के फेमस कमेंटेटर हर्षा भोगले ने भी राजस्थान रॉयल्स के बिकने की जानकारी साझा की. उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट डाला और बताया – rajasthan royals 1.63 बिलियन USD में बिक गया. उन्होंने ये भी बताया कि राजस्थान अब सबसे महंगी फ्रेंचाइजी बन गई है. उन्होंने तुलना करते हुए बताया- London Spirit, जो सबसे महंगी टीम है, की वैल्यू 370 मिलियन USD थी.

कौन हैं काल सोमानी?

काल सोमानी एक अमेरिकी-भारतीय मूल के सीरियल एंटरप्रेन्योर और टेक इन्वेस्टर हैं. सोमानी IntraEdge, Academian और Truyo.AI के फाउंडर हैं.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola