ePaper

मैदान पर भिड़ंत, बाहर भाईचारा! मैच के बाद गले मिले धोनी और विराट, देखें Video

Updated at : 29 Mar 2025 9:21 AM (IST)
विज्ञापन
Virat Kohli and MS Dhoni

Virat Kohli and MS Dhoni greets by hugging. Image: PTI

IPL 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स को अपने दूसरे मैच में आरसीबी के खिलाफ 50 रनों से हार का सामना करना पड़ा, जहां उनकी गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों ही फ्लॉप रहीं. पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 196 रन बनाए, जबकि सीएसके की टीम 20 ओवर में सिर्फ 146 रन ही बना सकी. हालांकि मैच के बाद विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी के गले मिलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. Virat Kohli hugging MS Dhoni

विज्ञापन

IPL 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स को अपने दूसरे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 50 रनों की हार झेलनी पड़ी. इस मुकाबले में न तो सीएसके के गेंदबाज चल पाए और न ही बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन कर सके. पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी ने 196 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में चेन्नई की टीम 20 ओवर में सिर्फ 146 रन ही बना सकी. आरसीबी ने 17 साल बाद चेन्नई के मैदान पर सीएसके को हराने में सफलता पाई. मैच खत्म होने के बाद विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी एक-दूसरे से गले मिलते हुए दिखाई दिए. CSK vs RCB 

दोनों खिलाड़ियों के बीच एक खास दोस्ती देखने को मिलती है. कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी शुरुआत भी धोनी की कप्तानी में ही की थी, इसलिए उनके बीच एक खास रिश्ता है. मैच खत्म होने के बाद धोनी और विराट गले मिलते दिखाई दिए. वहीं पवेलियन लौटते समय दोनों ही खिलाड़ी आपस में बात करते हुए भी दिखाई दिए. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. Virat Kohli hugging MS Dhoni.

आरसीबी ने दिया अच्छा लक्ष्य

इस मैच में आरसीबी ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की. उसके लिए रजत पाटीदार, फिल साल्ट और विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी की. फिल सॉल्ट ( 16 गेंद 32 रन) ने तेज शुरुआत की और विराट कोहली (30 गेंद 31 रन) के साथ 45 रन की साझेदारी की. इसके बाद  पाटीदार ने 32 गेंदों में 51 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसमें चार चौके और तीन छक्के शामिल थे. उनकी इस बेहतरीन पारी की बदौलत टीम 196 रन का अच्छा स्कोर खड़ा करने में सफल रही. चेन्नई के लिए नूर अहमद ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके.

चेन्नई के बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन

लेकिन सीएसके के बल्लेबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा. रचिन रविंद्र, एमएस धोनी और रवींद्र जडेजा ने कुछ देर तक टिकने की कोशिश की, लेकिन बाकी बल्लेबाज पूरी तरह फ्लॉप रहे. रचिन ने 41 रन बनाए, जबकि धोनी 9वें नंबर पर बैटिंग करने आए और 16 गेंदों में तीन चौके व दो छक्कों की मदद से 30 रन बनाए, लेकिन तब तक मैच हाथ से निकल चुका था. चेन्नई की पूरी टीम 146 रन ही बना सकी. आरसीबी के लिए जोश हेजलवुड ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए. यह आरसीबी की 2008 के बाद इस मैदान पर पहली जीत है. 

विराट कोहली का नया कीर्तिमान , CSK के खिलाफ रिकॉर्ड बनाकर धवन को छोड़ा पीछे

धोनी ने रच दिया इतिहास, CSK vs RCB मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए हासिल की ये बड़ी उपलब्धि

चेन्नई पर जीत के बाद बोले आरसीबी कप्तान पाटीदार, कहा- यह मोमेंट गेम चेंजिंग, इस खिलाड़ी को दिया क्रेडिट

विज्ञापन
Anant Narayan Shukla

लेखक के बारे में

By Anant Narayan Shukla

इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट. करियर की शुरुआत प्रभात खबर के लिए खेल पत्रकारिता से की और एक साल तक कवर किया. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में गहरी रुचि ने इंटरनेशनल घटनाक्रम में दिलचस्पी जगाई. अब हर पल बदलते ग्लोबल जियोपोलिटिक्स की खबरों के लिए प्रभात खबर के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola