ePaper

जसप्रीत बुमराह के खिलाफ है यह IPL नियम, मोहम्मद कैफ ने उठाए सवाल, बदलाव की रखी मांग

Updated at : 02 May 2025 11:02 AM (IST)
विज्ञापन
Jasprit Bumrah and Moahmmad Kaif

Jasprit Bumrah and Moahmmad Kaif.

IPL 2025 Mohammad Kaif on Purple Cap Rule: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज को पर्पल कैप दी जाती है, लेकिन मोहम्मद कैफ इससे असहमत हैं. कैफ का मानना है कि सिर्फ विकेट गिनने से किसी गेंदबाज की असली काबिलियत नहीं आंकी जा सकती. उनका सुझाव है कि पर्पल कैप देने के नियमों में गुणवत्ता और प्रभाव जैसे पहलुओं को भी शामिल किया जाए.

विज्ञापन

IPL 2025 Mohammad Kaif on Purple Cap Rule: आईपीएल में गेंदबाजों को शानदार प्रदर्शन के लिए पर्पल कैप दी जाती है. एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला गेंदबाज ही इसका अधिकारी होता है. सालों से गेंदबाज़ों ने अपनी काबिलियत का प्रदर्शन करते हुए यह अवॉर्ड जीता है, चाहे उनकी टीम ने कैसा भी प्रदर्शन किया हो. हालांकि अब मोहम्मद कैफ ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में मौजूदा पर्पल कैप नियमों पर असंतोष जताया है. कैफ का मानना है कि जो गेंदबाज सीजन के अंत में सबसे ज़्यादा विकेट लेता है, वो जरूरी नहीं कि टूर्नामेंट का सबसे बेहतरीन गेंदबाज भी हो. आइए जानते हैं कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर क्यों चाहते हैं कि इस अवॉर्ड के नियमों में बदलाव किया जाए.

अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो में मोहम्मद कैफ ने कहा, “पर्पल कैप के मौजूदा नियम जसप्रीत बुमराह जैसे गेंदबाजों के लिए नाइंसाफी हैं. मैं पर्पल कैप के नियमों से खुश नहीं हूं क्योंकि ये बुमराह, सुनील नरेन और राशिद खान जैसे गेंदबाजों के लिए अन्यायपूर्ण है, जो अब तक आईपीएल में यह अवॉर्ड नहीं जीत पाए हैं.” कैफ ने आगे कहा कि बल्लेबाज बुमराह जैसे गेंदबाजों के खिलाफ खास तैयारी के साथ आते हैं क्योंकि उन्हें पता होता है कि ये कितने खतरनाक साबित हो सकते हैं. कैफ ने आगे कहा, “क्योंकि बल्लेबाज बुमराह जैसे गेंदबाजों के खिलाफ होमवर्क करके आते हैं. वे ये सोचकर खेलते हैं कि हमें इनकी गेंद पर विकेट नहीं गंवाना है.”

कैफ ने यह भी कहा कि बल्लेबाज बुमराह का सामना संभलकर करते हैं और उन्हें खुलकर खेलने से बचते हैं, जिससे बुमराह को ज्यादा विकेट नहीं मिल पाते. बुमराह की गेंदबाजी का खौफ हर बल्लेबाज के दिमाग में होता है. यही वजह है कि बुमराह शायद ही कभी पर्पल कैप जीत पाते हैं, क्योंकि यह अवॉर्ड सिर्फ विकेट गिनती पर आधारित है.” कैफ ने आगे सुझाव भी दिया कि पर्पल कैप के लिए नियमों में बदलाव किए जाने चाहिए ताकि पूरे सीजन के दौरान गेंदबाजों के प्रदर्शन का सही आंकलन हो सके. उन्होंने कहा, “नियमों में कुछ बदलाव होने चाहिए, जैसे आपने कितनी बाउंड्री दीं? कितने छक्के खाए? आपकी इकॉनमी रेट क्या है? 10 से ऊपर की इकॉनमी रखने वाले गेंदबाज भी पर्पल कैप की दौड़ में हैं, ये कहां का न्याय है?” (Mohammad Kaif on Purple Cap Rule for Bowlers likes of Jasprit Bumrah)

फिलहाल मौजूदा आईपीएल 2025 में जोश हेजलवुड पर्पल कैप होल्डर के तौर पर शीर्ष पर हैं, उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए सिर्फ़ 10 मैचों में 18 विकेट चटकाए हैं. ऑस्ट्रेलियाई पेसर ने 36.5 ओवर फेंके हैं और 8.44 की शानदार इकॉनमी रेट से 311 रन दिए हैं. वहीं गुजरात टाइटन्स के प्रसिद्ध कृष्णा नौ मैचों में 17 विकेट लेकर उनसे आगे हैं. वहीं मुंबई इडियंस के ट्रेंट बोल्ट 11 मैचों में 16 विकेट लेकर तीसरे स्थान पर हैं. जबकि चोट से उबरकर आए मुंबई इंडियंस के जसप्रीत बुमराह सात मैचों में 11 विकेट लेकर सूची में 19वें स्थान पर हैं. कम विकेट लेने के बावजूद, बुमराह का इकॉनमी रेट मात्र 6.96 का है, संभवतः मोहम्मद कैफ इसी बात की ओर इशारा कर रहे थे. 

IPL के 17 साल के अब तक पर्पल कप विजेता गेंदबाज

वर्षखिलाड़ीविकेटटीम
2008सोहेल तनवीर22राजस्थान रॉयल्स
2009आरपी सिंह23डेक्कन चार्जर्स
2010प्रज्ञान ओझा21डेक्कन चार्जर्स
2011लसिथ मलिंगा28मुंबई इंडियंस
2012मोर्ने मोर्केल25दिल्ली डेयरडेविल्स
2013ड्वेन ब्रावो32चेन्नई सुपर किंग्स
2014मोहित शर्मा23चेन्नई सुपर किंग्स
2015ड्वेन ब्रावो26चेन्नई सुपर किंग्स
2016भुवनेश्वर कुमार23सनराइजर्स हैदराबाद
2017भुवनेश्वर कुमार26सनराइजर्स हैदराबाद
2018आंद्रे टाई24किंग्स इलेवन पंजाब
2019इमरान ताहिर26चेन्नई सुपर किंग्स
2020कागिसो रबाडा30दिल्ली कैपिटल्स
2021हर्षल पटेल32रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
2022युजवेंद्र चहल27राजस्थान रॉयल्स
2023मोहम्मद शमी28गुजरात टाइटन्स

मिले गले-ली सेल्फी, खलील अहमद से मिलकर चहक उठा पोंटिंग परिवार, देखें Video

कप्तान हो तो ऐसा! आंख के ऊपर लगे थे टांके फिर भी खेले हार्दिक, लोगों को याद आए विराट कोहली

‘मैं दोषी था…’, इस बात से परेशान थे रिकल्टन, रोहित के साथ साझेदारी और अपनी बैटिंग पर भी बोले

विज्ञापन
Anant Narayan Shukla

लेखक के बारे में

By Anant Narayan Shukla

इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट. करियर की शुरुआत प्रभात खबर के लिए खेल पत्रकारिता से की और एक साल तक कवर किया. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में गहरी रुचि ने इंटरनेशनल घटनाक्रम में दिलचस्पी जगाई. अब हर पल बदलते ग्लोबल जियोपोलिटिक्स की खबरों के लिए प्रभात खबर के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola