MI ने जीत के साथ रचा कीर्तिमान, IPL इतिहास में खींच दी बड़ी लकीर, KKR के खिलाफ दो रिकॉर्ड बनाकर मचाया तहलका

Updated:
विज्ञापन

Mumbai Indians sets 2 Records in IPL History vs KKR. Image: PTI

IPL 2025 KKR vs MI: मुंबई इंडियंस ने वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स को 8 विकेट से हराकर आईपीएल 2025 में अपनी पहली जीत दर्ज की. इस शानदार जीत के साथ एमआई ने एक ही स्थान पर किसी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत और किसी एक टीम के खिलाफ सबसे अधिक जीत के दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए. हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम ने दमदार वापसी की और टूर्नामेंट में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई.

विज्ञापन

IPL 2025 KKR vs MI: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2025 के 18वें सीजन में मुंबई इंडियंस ने पहली जीत का स्वाद चखा. लगातार दो मैच हारने के बाद एमआई ने केकेआर को करारी शिकस्त दी. सोमवार को खेले गए मैच में हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली एमआई पलटन ने कोलकाता को 8 विकेट से हराया. इस जीत के साथ Mumbai Indians ने इतिहास रच दिया. उसने आईपीएल इतिहास में किसी एक स्थान पर किसी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ 10 जीत दर्ज करने वाली पहली टीम बनने का गौरव हासिल किया. इस जीत के साथ ही उसने ईडन गार्डन्स में पंजाब किंग्स के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स के नौ जीत के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. इसके अलावा वह किसी भी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाली आईपीएल टीम भी बन गई.

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस इस खास सूची में दो बार और शामिल है. उसने वानखेड़े स्टेडियम और एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आठ-आठ बार हराया है. जबकि कोलकाता ने पंजाब किंग्स को अपने घर यानी ईडन गार्डन्स पर 9 बार मात दी है. Kolkata Knight Riders vs Mumbai Indians.  

IPL में एक मैदान पर किसी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत

  1. 10 जीत – मुंबई इंडियंस बनाम केकेआर (वानखेड़े स्टेडियम)
  2. 9 जीत – केकेआर बनाम पंजाब किंग्स (ईडन गार्डन्स)
  3. 8 जीत – मुंबई इंडियंस बनाम आरसीबी (वानखेड़े स्टेडियम)
  4. 8 जीत – मुंबई इंडियंस बनाम आरसीबी (एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम)
  5. 8 जीत – चेन्नई सुपर किंग्स बनाम आरसीबी (चेपॉक स्टेडियम)
  6. 8 जीत – केकेआर बनाम दिल्ली कैपिटल्स (ईडन गार्डन्स)
  7. 8 जीत – सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स (राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम)

आईपीएल में किसी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत

मुंबई इंडियंस की यह जीत सिर्फ मैदान पर जीत का मामला नहीं था, बल्कि इसने उनकी कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ प्रभुत्व को और मजबूत कर दिया. यह जीत केकेआर के खिलाफ उनकी 24वीं जीत थी, जो किसी भी टीम द्वारा आईपीएल में एक ही प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ दर्ज की गई सबसे ज्यादा जीत है. उन्होंने अपने ही रिकॉर्ड को और भी मजबूत किया. वे किसी भी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाली टीम हैं. उनसे नीचे चेन्नई सुपरकिंग्स हैं, जिन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु को 21 बार हराया है. KKR vs MI

  1. 24 जीत – मुंबई इंडियंस बनाम केकेआर
  2. 21 जीत – चेन्नई सुपर किंग्स बनाम आरसीबी
  3. 21 जीत – केकेआर बनाम पंजाब किंग्स
  4. 20 जीत – मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
  5. 20 जीत – केकेआर बनाम आरसीबी

IPL 2025 KKR vs MI: वहीं इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की जीत के हीरो रहे अश्विनी कुमार, जिन्होंने अपने डेब्यू मैच में 24 रन देकर चार विकेट झटके और केकेआर को मात्र 116 रनों पर समेटने में अहम भूमिका निभाई. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर को ट्रेंट बोल्ट ने पहले ही ओवर में झटका दिया. उन्होंने सुनील नरेन को क्लीन बोल्ड कर दिया, जबकि दीपक चाहर ने क्विंटन डी कॉक को सस्ते में आउट कर दिया. अश्विनी ने अपनी पहली ही गेंद पर अजिंक्य रहाणे (11) का विकेट झटका और फिर मनीष पांडे (19) और रिंकू सिंह (17) सहित कुल चार बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा. हालांकि, रमनदीप सिंह ने 11 गेंदों पर 22 रन की तेजतर्रार पारी खेलकर कुछ संघर्ष किया, लेकिन इसके बावजूद केकेआर की टीम 16.2 ओवर में 116 रन पर सिमट गई.

इस छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत ठोस रही. विलियम जैक्स (16) और रयान रिकेल्टन ने पहले विकेट के लिए 45 रनों की साझेदारी की, जिससे टीम को मजबूत आधार मिला. रिकेल्टन ने 41 गेंदों में नाबाद 62 रन बनाए और अपने पहले ही आईपीएल अर्धशतक के साथ टीम को जीत की ओर अग्रसर किया. सूर्यकुमार यादव ने मात्र 9 गेंदों में 29 रन की विस्फोटक पारी खेली और मुंबई की ऐतिहासिक जीत को शानदार अंदाज में पूरा किया. मुंबई इंडियंस के लिए पिछला आईपीएल सीजन निराशाजनक रहा था, लेकिन इस बार टीम बेहतर प्रदर्शन के इरादे से उतरी है. 

स्टीव स्मिथ के साथ खेलेंगे विराट कोहली! BBL टीम के सोशल मीडिया पोस्ट ने मचाई खलबली

MI की पहली जीत से गदगद हार्दिक पांड्या, इस खिलाड़ी को दिया क्रेडिट; जमकर की तारीफ

MI के खिलाफ मैच के बाद फूटा अजिंक्य रहाणे का गुस्सा, इस बात पर फोड़ा हार का ठीकरा

विज्ञापन
Anant Narayan Shukla

लेखक के बारे में

By Anant Narayan Shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola