ऑस्ट्रेलियाई टीम में स्टीव स्मिथ के साथ खेलेंगे विराट कोहली! BBL टीम के सोशल मीडिया पोस्ट ने मचाई खलबली

Updated:
विज्ञापन

Virat Kohli and Steve Smith. Image: Social Media/X

Virat Kohli to Play BBL: विराट कोहली की बल्लेबाजी, आक्रामकता और मैदान पर उनकी सक्रियता उन्हें दुनिया भर में बेहद लोकप्रिय बनाती है. ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (BBL) टीम सिडनी सिक्सर्स ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर पोस्ट कर हलचल मचा दी. क्रिकेट प्रेमियों के लिए कोहली को खेलते देखना किसी भी मुकाबले का सबसे बड़ा आकर्षण होता है.

विज्ञापन

Virat Kohli to Play BBL: विराट कोहली को खेलते देखना क्रिकेट प्रेमियों के लिए वर्तमान समय में सबसे बड़ी खुशी मानी जा सकती है. सभी क्रिकेट खेले जाने वाले देश में उनकी लोकप्रियता सबसे ऊपर है. और हो भी क्यों न. उनकी बल्लेबाजी, मैदान पर जीतने का जज्बा, मैच में हर पल सक्रियता और धमाकेदार आक्रामकता सबकुछ उनके व्यक्तित्व पर चार चांद ही लगाते हैं. अब ऑस्ट्रेलिया को ही ले लीजिए. ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (BBL) टीम सिडनी सिक्सर्स ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेट सुपरस्टार विराट कोहली की एक तस्वीर पोस्ट कर सनसनी मचा दी. इस पोस्ट में टीम ने लिखा, “विराट कोहली आधिकारिक रूप से अगले दो सीजन के लिए सिक्सर्स का हिस्सा हैं!” Virat Kohli to Join Steve Smith in BBL Sydney Sixers.

यह खबर तेजी से वायरल होने लगी, जिससे विराट कोहली के फैंस हैरान रह गए और कयास लगाने लगे कि क्या कोहली सच में BBL में खेलने जा रहे हैं. हालांकि, कुछ देर बाद सिडनी सिक्सर्स ने स्पष्ट किया कि यह सिर्फ “अप्रैल फूल प्रैंक” था, जिसे 1 अप्रैल 2025 को मजाक के तौर पर पोस्ट किया गया था. यानी ऑस्ट्रेलिया ने अप्रैल के पहले दिन क्रिकेट प्रेमियों के साथ गजब का मजाक किया है. हालांकि कोहली अभी आईपीएल में व्यस्त हैं और वे कहीं नहीं जा रहे और बीसीसीआई भी अपने खिलाड़ियों को बाहर खेलने की अनुमति भी नहीं देता. April Fools Prank.

यह कोई पहली बार नहीं है जब विराट कोहली के BBL में खेलने की चर्चा हुई हो. साल 2022 में, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने कहा था कि अगर BBL को और बड़ा बनाना है, तो उसे निजी स्वामित्व (प्राइवेट फ्रेंचाइजी) की ओर बढ़ना होगा और विदेशी खिलाड़ियों को पूरे सीजन के लिए खेलने की अनुमति देनी होगी. उन्होंने कहा था, “सोचिए अगर विराट कोहली सिडनी सिक्सर्स के लिए खेलते, तब स्टेडियम में कैसी भीड़ होती! बिग बैश ने शानदार काम किया है, लेकिन अगर इसे अगले स्तर तक ले जाना है, तो ऐसे बड़े खिलाड़ियों को शामिल करना होगा.”

कोहली इन दिनों आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए खेल रहे हैं. RCB फिलहाल आईपीएल 2025 की अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर है. आरसीबी ने अपने शुरुआती दोनों मुकाबले जीत लिए हैं. पहले कोलकाता नाइट राइडर्स को उसके घर में हराया और फिर चेन्नई सुपर किंग्स को चेन्नई में 50 रनों से मात दी. कोहली ने पिछले साल के आईपीएल में 741 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीती थी, जबकि इस सीजन के दो मैचों में वह 90 रन बना चुके हैं, जिसमें KKR के खिलाफ नाबाद 59 रन की पारी शामिल है. बुधवार को उनकी टीम एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबला खेलेगी.

MI की पहली जीत से गदगद हार्दिक पांड्या, इस खिलाड़ी को दिया क्रेडिट; जमकर की तारीफ

रोहित शर्मा को पहले कप्तानी से हटाया, आज प्लेइंग इलेवन से बाहर किया, इसके बाद पकड़ाया ये झुनझुना

विज्ञापन
अनन्त नारायण शुक्ल

लेखक के बारे में

By अनन्त नारायण शुक्ल

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola