ePaper

पंजाब की नजरें प्लेऑफ पर, KKR को जीत की तलाश, जानें दोनों टीमों में किसका पलड़ा भारी?

Updated at : 25 Apr 2025 3:44 PM (IST)
विज्ञापन
Ajinkya Rahane and Shreyas Iyer

IPL 2025 KKR vs PBKS match preview. Image: KKR/X

IPL 2025 KKR vs PBKS: एक सत्र पहले KKR को खिताब दिलाने वाले श्रेयस अय्यर अब पंजाब किंग्स के कप्तान के रूप में उन्हीं के खिलाफ मैदान में उतरेंगे. शनिवार को ईडन गार्डंस में होने वाले इस अहम मुकाबले में अय्यर की नजर पंजाब को प्लेऑफ की ओर ले जाने पर होगी. 15 अप्रैल को हुए पहले मुकाबले में पंजाब ने केकेआर को 16 रन से हराया था, और अब दोनों टीमें फिर आमने-सामने होंगी.

विज्ञापन

IPL 2025 KKR vs PBKS: एक सत्र पहले कोलकाता नाइट राइडर्स को खिताब दिलाने वाले श्रेयस अय्यर अब प्लेऑफ क्वालीफिकेशन की उसकी राह में सबसे बड़ी बाधा होंगे, जब उनकी कप्तानी में पंजाब किंग्स आईपीएल के अहम मैच में शनिवार को ईडन गार्डंस पर मेजबान के खिलाफ उतरेगी. बारह महीने पहले अय्यर की कप्तानी में केकेआर ने एक दशक में पहला आईपीएल खिताब जीता था. शनिवार को वह विरोधी टीम की जर्सी पहनेंगे और आत्मविश्वास से ओतप्रोत पंजाब को प्लेआफ में पहुंचाने की दिशा में अगला कदम बढाने के इरादे से उतरेंगे. 15 अप्रैल को हुए मुकाबले में पंजाब केकेआर को 16 रन से मात दे चुकी है. यह इन दोनों टीमों की इस सीजन दूसरी बार भिड़ंत होगी.

केकेआर ने उन्हें रिलीज करके सभी को हैरत में डाल दिया था लेकिन पंजाब किंग्स की कप्तानी अय्यर को रास आ रही है. दिल्ली कैपिटल्स के अपने मेंटोर रिकी पोंटिंग के साथ मिलकर अय्यर ने पंजाब को आठ में से पांच मैच जिताकर अंकतालिका में पांचवें स्थान पर पहुंचा दिया. इस साझेदारी ने अय्यर को आत्मविश्वास के साथ कप्तानी की छूट भी दी जिसके दम पर वह अब तक तीन अर्धशतक समेत 263 रन बना चुके हैं. अब उनका इरादा शतक जड़ने का होगा.

अब उनके पास अपने बल्ले से जवाब देने का सुनहरा मौका है जैसे नाबाद अर्धशतक जमाकर केएल राहुल ने अपनी पूर्व टीम लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स को जीत दिलाकर किया था. केकेआर आठ में से पांच मैच हार चुका है और एक और हार से प्लेआफ की उसकी राह असंभव हो जायेगी. उसका शीर्षक्रम चल नहीं पा रहा और मध्यक्रम जिम्मेदारी से नहीं खेला. स्पिन आक्रमण अपने गढ़ ईडन गार्डंस पर नाकाम साबित हुआ है. उसे अगले छह में से पांच मैच हर हालत में जीतने होंगे.

केकेआर के मध्यक्रम के बल्लेबाज आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह और रमनदीप फिनिशिंग टच नहीं दे पाये जिससे टीम में बदलाव करना पड़ सकता है. केकेआर अब कैरेबियाई हरफनमौला रोवमैन पॉवेल को उतार सकती है. अंगकृष रघुवंशी को अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल जैसे गेंदबाजों की चुनौती का बखूबी सामना करना होगा. कप्तान अजिंक्य रहाणे को भी बेहतर प्रदर्शन करना होगा जो तेज खेलकर टीम को जीत तक ले जाने में नाकाम रहे हैं. उन्हें चहल से बचकर रहना होगा जिसने पिछले सप्ताह खतरनाक स्पैल डालकर रहाणे, रघुवंशी, रिंकू और रमनदीप के विकेट चटकाये थे.

केकेआर की गेंदबाज हर्षित राणा और पंजाब के सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य की टक्कर भी देखने लायक होगी. केकेआर ने इस बार अपने मैदान में चार में से एक ही मैच जीता है. पिच को लेकर क्यूरेटर सुजन मुखर्जी से गैर जरूरी विवाद भी सुर्खियों में रहा है.

KKR vs PBKS दोनों टीमों का स्क्वॉड

पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर, सूर्यांश शेडगे, प्रवीण दुबे, विजयकुमार विशक, हरप्रीत बराड़, अजमतुल्लाह उमरजई, जोश इंग्लिस, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, आरोन हार्डी, कुलदीप सेन। हरनूर सिंह, मुशीर खान, प्याला अविनाश।

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), अंगकृष रघुवंशी, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, लवनिथ सिसौदिया, वेंकटेश अय्यर, अनुकूल रॉय, मोइन अली, रमनदीप सिंह, आंद्रे रसेल, एनरिक नॉर्टजे, वैभव अरोड़ा, मयंक मारकंडे, स्पेंसर जॉनसन, हर्षित राणा, सुनील नारायण, वरुण चक्रवर्ती और चेतन सकरिया।

मैच का समय : शाम 7.30 से.

न्यूज एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ.

अगले साल नहीं दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, IPL कैरियर पर लगेगा ब्रेक अगर, वीरेंद्र सहवाग ने ऐसा क्यों कहा?

प्लेऑफ की तीन टीमें लगभग फाइनल, MI, RCB को जीतने होंगे इतने मैच, CSK की राह नहीं आसान

‘किंग वही है जो…’, बाबर आजम को लेकर विवियन रिचर्ड्स का बड़ा बयान, विराट कोहली को भी किया याद

विज्ञापन
Anant Narayan Shukla

लेखक के बारे में

By Anant Narayan Shukla

इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट. करियर की शुरुआत प्रभात खबर के लिए खेल पत्रकारिता से की और एक साल तक कवर किया. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में गहरी रुचि ने इंटरनेशनल घटनाक्रम में दिलचस्पी जगाई. अब हर पल बदलते ग्लोबल जियोपोलिटिक्स की खबरों के लिए प्रभात खबर के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola