गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को बल्लेबाजी के लिए बुलाया, श्रेयस अय्यर की असल परीक्षा अब

IPL 2025 GT vs PBKS: Shreyas Iyer and Shubman Gill
IPL 2025 GT vs PBKS: शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर की टीमें आईपीएल 2025 के अपने पहले मुकाबले में आमने सामने हैं. गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पंजाब किंग्स को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया है. दोनों ही टीमें अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेंगी.
IPL 2025 GT vs PBKS: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में मंगलवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स की टीमें आमने-सामने हैं. गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. पंजाब पहले बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा स्कोर पोस्ट करने का प्रयास करेगा, क्योंकि गुजरात के पास बल्लेबाजों का एक बड़ा बेड़ा है. श्रेयस अय्यर अपनी नई फ्रेंचाइजी की कप्तानी के लिए बेताब हैं और वह जीत के साथ शुरुआत के इरादे से मैदान पर उतरेंगे. गिल एक बार फिर गुजरात को प्लेऑफ की दौड़ में आगे रखना चाहेंगे. इस फ्रेंचाइजी ने अपने पहले ही सीजन में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में ट्रॉफी उठाई है.
ओस की वजह से गिल ने चुनी पहले गेंदबाजी
गिल ने टॉस जीतने के बाद कहा, ‘हम पहले गेंदबाजी करेंगे. यह एक अच्छा क्रिकेट विकेट है. यहां थोड़ी ओस है. बस इसे ध्यान में रख रहा हूं. यहां ओस एक बड़ा कारक है. बड़े लक्ष्यों का पीछा किया जा सकता है. तैयारी कमाल की रही है. हमने अपने बेस कवर किए हैं. गेंदबाजी आक्रमण अच्छा है. दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में खेलना बहुत सौभाग्य की बात है. हमारे पास चार तेज गेंदबाज और दो स्पिनर हैं.
🚨 Toss 🚨@gujarat_titans have won the toss and opted to bowl first against @PunjabKingsIPL.
— IndianPremierLeague (@IPL) March 25, 2025
Updates ▶️ https://t.co/PYWUriwSzY#TATAIPL | #GTvPBKS pic.twitter.com/7GUAOWuOeR
श्रेयस अय्यर को अपने बल्लेबाजों पर पूरा भरोसा
टॉस के बाद श्रेयस ने कहा, ‘हम भी पहले गेंदबाजी करना चाहते थे. मैं हमेशा से ऐसा व्यक्ति रहा हूं जिसे लक्ष्य का पीछा करना पसंद है. हमारे आसपास बहुत से जाने-पहचाने चेहरे हैं. रिकी भी हैं. आपको टीम में एकता और तालमेल की जरूरत होती है. हमारी टीम में बहुत से ऑलराउंडर हैं. हमारे पास बहुत से विकल्प हैं. चूंकि हम पहले बल्लेबाजी करेंगे, इसलिए हमारे पास केवल एक स्पिनर और तीन तेज गेंदबाज हैं.
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन) : प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, सूर्यांश शेडगे, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.
इम्पैक्ट प्लेयर : नेहाल वढेरा, प्रवीण दुबे, विशाक विजयकुमार, हरप्रीत बराड़, विष्णु विनोद.
गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन) : शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, रविश्रीनिवासन साई किशोर, अरशद खान, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.
इम्पैक्ट प्लेयर : शेरफेन रदरफोर्ड, ग्लेन फिलिप्स, ईशांत शर्मा, अनुज रावत, वॉशिंगटन सुंदर.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




