ePaper

दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों ने निकाल दी आरसीबी की हवा, विराट कोहली भी कुछ नहीं कर पाए

Updated at : 10 Apr 2025 11:42 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2025 DC vs RCB: Delhi Capitals Players

IPL 2025 DC vs RCB: Delhi Capitals Players

IPL 2025 DC vs RCB: गुरुवार को आईपीएल 2025 के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया. लेकिन आरसीबी के बल्लेबाज दिल्ली के गेंदबाजों का सामना नहीं कर पाए और 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 163 रन ही बना सके. कुलदीप यादव और विपराज निगम ने दो -दो विकेट चटकाए. आरसीबी के सलामी बल्लेबाज फिलिप सॉल्ट का रनआउट होना दिल्ली के लिए काफी फायदेमंद साबित हुआ, क्योंकि वह विस्फोटक बल्लेबाजी कर रहे थे.

विज्ञापन

IPL 2025 DC vs RCB: गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) के एक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने पहले गेंदबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बल्लेबाजों को खूब परेशान किया. स्टार बल्लेबाजों से लैस आरसीबी निर्धारित 20 ओवरों केवल 163 के स्कोर पर सिमट गई. इस पारी में आरसीबी ने अपने 7 बल्लेबाजों के विकेट गंवाए. आरसीबी की ओर से सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर 37 रन का रहा, जो सलामी बल्लेबाज फिलिप सॉल्ट और टिम डेविड ने बनाए. स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) इस मैच में बड़ी पारी खेलने से चूक गए और 14 गेंद पर 22 रन बनाकर आउट हुए. कोहली को विपराज निगम ने मिशेल स्टार्क के हाथों कैच कराया. Delhi Capitals bowlers took out arrogance of RCB Virat Kohli could not do anything

फिल सॉल्ट का रनआउट होना दिल्ली के लिए जैकपॉट

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर आरसीबी को बल्लेबाजी के लिए बुलाया. आरसीबी के सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट ने धमाकेदार शुरुआत की और 17 गेंद पर 4 चौके और 3 छक्के की मदद से 37 रन बना डाले. वह तो दिल्ली की किस्मत अच्छी थी कि विराट कोहली के साथ तालमेल गड़बड़ाने की वजह से वह रनआउट हो गए. सॉल्ट का विकेट चौथे ओवर की पांचवी गेंद पर गिला, तब तक आरसीबी ने 61 रन बना लिए थ. सॉल्ट का विकेट दिल्ली के लिए काफी बड़ा साबित हुआ. Virat Kohli Batting

देवदत्त पडिक्कल ने फिर किया निराश

दिल्ली को दूसरा झटका देवदत्त पडिक्कल के रूप में लगा, जब पडिक्कल एक रन के स्कोर पर मुकेश कुमार के शिकार बने. पावर प्ले में यह आरसीबी को दूसरा झटका था. पावर प्ले खत्म ही हुआ था कि कोहली ने विपराज निगम की गेंद पर मिशेल स्टार्क के हाथों में कैच थमा दिया. अब सारा दारोमदार कप्तान रतज पाटीदार के कंधे पर था. उन्होंने 23 गेंद का सामना किया र 25 रन जोड़े, लेकिन कुलदीप यादव ने उनको चकमा दे दिया. 100 रन के स्कोर पर आरसीबी की आधी टीम डगआउट में बैठी थी.

टिम डेविड ने दिखाई बहादुरी

टिम डेविड ने टीम के स्कोर को आखिरी ओवरों में आगे बढ़ाने का बीड़ा उठाया. उन्होंने 20 गेंद पर नाबाद 37 रनों की बहादुरी वाली पारी खेली. वह अंत तक नाबाद रहे और 4 छक्के और दो चौके जड़ टीम के स्कोर को 150 के पार पहुंचाया. दिल्ली की ओर से गेंदबाजी में कुलदीप यादव और विपराज निगम ने दो-दो विकेट चटकाए. एक-एक सफलता मुकेश कुमार और मोहित शर्मा को मिली. दिल्ली को यह मुकाबला जीतने के लिए आरसीबी की ओर से 164 रनों का लक्ष्य मिला, जो बहुत मुश्किल नहीं होना चाहिए.

ये भी पढ़ें…

Viral Video: बेटी बना संजय बांगर का बेटा, अदाएं ऐसी की शरमा जाएं दीपिका और तमन्ना

मैदान पर छक्के, जेब में करोड़ों: ये हैं दुनिया के 10 सबसे अमीर क्रिकेटर

Sai Sudharsan Net Worth: कितनी संपत्ति के मालिक हैं साईं सुदर्शन, खून में है स्पोर्ट्स, नेट वर्थ जानकर हो जाएंगे हैरान

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola