ePaper

IPL 2024: विराट कोहली ने जड़ा सीजन का पहला शतक, देखें वीडियो

Updated at : 07 Apr 2024 12:13 AM (IST)
विज्ञापन
IPL 2024: Virat Kohli

IPL 2024: Virat Kohli

IPL 2024: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 सीजन का पहला शतक जड़ दिया है. उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ नाबाद 113 रनों की पारी खेली.

विज्ञापन

IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का पहला शतक जड़ दिया है. कोहली सलामी बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर आए और आते ही धुआंधार बल्लेबाजी शुरू कर दी. उन्होंने नाबाद 113 रनों की पारी खेली. राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर अपने होम ग्राउंड सवाई मान सिंह स्टेडियम में आरसीबी को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया. विराट कोहली और कप्तान फाफ डुप्लेसी सलामी बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर आए और दोनों छोर से करार प्रहार करने लगे. आरसीबी को पहला झटका 14वें ओवर में लगा. तब तक इस सलामी जोड़ी ने टीम के लिए 125 रन जोड़ लिए थे. युजवेंद्र चहल ने डुप्लेसी को जोस बटलर के हाथों कैच कराया.

IPL 2024: कोहली ने खेली 113 रनों की नाबाद पारी

ग्लेन मैक्सवेल दूसरे विकेट के लिए विराट के साथ बड़ी साझेदारी करने में एक बार फिर नाकाम रहे. वह केवन 1 रन बनाकर आउट हुए. सौरव तिवारी भी 9 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए. कैमरून ग्रीन ने पांच रनों की पारी खेली. पहली पारी में आरसीबी ने तीन विकेट खोकर 183 रन बनाए, जिसमें विराट कोहली ने अकेले 113 रन जोड़े. कोहली ने अपनी शतकीय पारी में 12 चौके और 4 शानदार छक्के लगाए. कोहली अब भी सीजन के टॉप स्कोरर हैं. कोहली आज खुलकर बल्लेबाजी कर रहे थे और उन्होंने राजस्थान के सभी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. कोहली ने 156.94 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए. उन्होंने दिखा दिया कि उन्हें रन मशीन क्यों कहा जाता है.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola