28.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

IPL 2024: KKR vs SRH मैच के दौरान बनें ये आठ रिकॉर्ड, देखें

IPL 2024 का तीसरा मुकाबला 23 मार्च को खेला गया. ये मुकाबले कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया. इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने चार रन से जीत दर्ज की. वहीं इस मैच के दौरान कई सारे रिकॉर्ड बने. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

IPL 2024 का तीसरा मुकाबला 23 मार्च को खेला गया. ये मुकाबले कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया. इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने चार रन से जीत दर्ज की. बता दें ये मुकाबला काफी रोमांचक रहा. पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के तरफ से आंद्रे रसेल ने कमाल की बल्लेबाजी की. बल्लेबाजी के दौरान उन्होंने 25 गेंदों में सात छक्के और तीन चौके की मदद से 64 रन बनाए. इसकी पारी के दम पर कोलाकाता नाइट राइडर्स की टीम 208 का आंकड़ा पार कर सकी. बता दें रसेल ने इस पारी के दौरान आईपीएल करियर में अपने दो सौ छक्के पूरे कर लिए. रसेल ऐसे नौवें खिलाड़ी हैं जिन्होंने ये उपलब्धि हासिल की. हालांकि रसेल ने सबसे कम IPL पारियों में 200 छक्के लगाए हैं. उन्होंने क्रिस गेल, महेंद्र सिंह धोनी जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को पछाड़ दिया. बाद में रसेल ने गेंदबाजी करते हुए दो विकेट भी लिए. रसेल ने 9वीं बार किसी आईपीएल मैच में 50 या उससे ज्यादा रन बनाए और साथ ही विकेट भी चटकाए. वहीं दूसरी तरफ लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम सात विकेट पर 204 रन ही बना सकी. सनराइजर्स हैदराबाद के तरफ से  हेनरिक क्लासेन ने 29 गेंदों पर 63 रन बनाए. जिसमें आठ छक्के शामिल है. मगर वह अपनी टीम को हार से नहीं बचा पाए. चलिए जानते हैं मैच के दौरान कौन कौन से रिकॉर्ड बने और टूटे.

IPL 2024: आईपीएल में सर्वाधिक बार 50 प्लस रन और विकेट लेने वाले खिलाड़ी

9- आंद्रे रसेल
8- शेन वॉटसन
8- जैक्स कैलिस
6- सुरेश रैना
6- कीरोन पोलार्ड

IPL 2024: IPL के एक पारी में सर्वाधिक छक्के

15 बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, कोलकाता, 2024
13 बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, हैदराबाद, 2019
13 बनाम राजस्थान रॉयल्स, जयपुर, 2023
12 बनाम पंजाब किंग्स, हैदराबाद, 2014
12 बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, हैदराबाद, 2018
12 बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, बेंगलुरु, 2018

IPL 2024: SRH के लिए एक आईपीएल पारी में सर्वाधिक छक्के

8- डेविड वॉर्नर बनाम केकेआर, हैदराबाद, 2017
8- मनीष पांडे बनाम आरआर, दुबई, 2020
8- हेनरिक क्लासेन बनाम केकेआर, कोलकाता, 2024
7- नमन ओझा बनाम पंजाब किंग्स, हैदराबाद, 2014
7- जॉनी बेयरस्टो बनाम आरसीबी, हैदराबाद, 2019

IPL 2024: एक आईपीएल पारी में बिना किसी चौके के सर्वाधिक छक्के

8- हेनरिक क्लासेन (एसआरएच) बनाम केकेआर, कोलकाता, 2024
7- नीतीश राणा (एमआई) बनाम पंजाब किंग्स, इंदौर, 2017
7- संजू सैमसन (डीसी) बनाम गुजरात लॉयन्स, दिल्ली, 2017
7- राहुल तेवतिया (आरआर) बनाम पंजाब किंग्स, शारजाह, 2020

IPL 2024: IPL रन-चेज के दौरान अंतिम चार ओवरों में सर्वाधिक रन

79- एमआई बनाम आरसीबी, दुबई, 2020
71- एसआरएच बनाम केकेआर, कोलकाता, 2024
70- सीएसके बनाम एसआरएच, दुबई , 2020
68- एसआरएच बनाम आरआर, पुणे, 2022
67- सीएसके बनाम आरसीबी, चेन्नई, 2012
67- एमआई बनाम एसआरएच, मुंबई, 2013

IPL 2024: केकेआर के लिए डेब्यू पर उच्चतम स्कोर

158* ब्रैंडन मैक्कुलम बनाम आरसीबी बेंगलुरु 2008
64 मनीष पांडे बनाम एमआई अबू धाबी 2014
58* ओवैस शाह बनाम डेक्कन चार्जर्स, मुंबई 2010
54 जैक्स कैलिस बनाम सीएसके चेन्नई 2011
54 फिल साल्ट बनाम एसआरएच कोलकाता 2024

IPL 2024: आईपीएल में 7वें विकेट या उससे निचले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी

100- हरभजन सिंह और जगदीश सुचिथ (MI बनाम पंजाब किंग्स), मुंबई, 2015
91– एबी डिविलियर्स और इकबाल अब्दुल्ला (RCB बनाम गुजरात लॉयन्स), बेंगलुरु, 2016 91- क्रिस मॉरिस और कगिसो रबाडा (DC बनाम मुंबई इंडियंस), मुंबई, 2017 88– राशिद खान और अल्जारी जोसेफ (GT बनाम मुंबई इंडियंस), मुंबई, 2023
81- आंद्रे रसेल और रिंकू सिंह (KKR बनाम सनराइजर्स हैदराबाद), कोलकाता, 2024
78- इयोन मॉर्गन और राहुल त्रिपाठी (KKR बनाम दिल्ली कैपिटल्स), शारजाह, 2020

IPL 2024: आईपीएल में 200 या उससे अधिक छक्के

357- क्रिस गेल (141 पारी)
257- रोहित शर्मा (238 पारी)
251- एबी डिविलियर्स (170 पारी)
239- एमएस धोनी (218 पारी)
235- विराट कोहली (230 पारी)
228- डेविड वॉर्नर (177 पारी)
223- कीरोन पोलार्ड (171 पारी)
203- सुरेश रैना (200 पारी)
200- आंद्रे रसेल (97 पारी)

IPL 2024 Points Table

Team
P
W
L
NR
Point
NRR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें