गुजरात से 1 रन से हारकर दिल्ली ने बनाया यह रिकाॅर्ड

गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला
GT vs DC : गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बुधवार को दिल्ली में खेले गए मैच को एक रन से जीतकर गुजरात टाइटंस ने एक सनसनीखेज जीत दर्ज की. यह मैच आखिरी गेंद तक चला और इसने दोनों ही तरफ के दर्शकों की सांसें थमा दीं.
GT vs DC : आईपीएल 2026 के सबसे रोमांचक मैचों की अगर लिस्ट बनेगी तो उसमें बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए मुकाबले को जरूर जगह मिलेगी. इस मैच में गुजरात ने महज एक रन ने दिल्ली को हराया और अपने दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी. वहीं मैच को अपनी गलती से महज एक रन से हारकर दिल्ली ने अपने प्रशंसकों को बहुत निराश किया. इतना ही नहीं मैच को एक रन से हारकर दिल्ली ने एक रिकाॅर्ड भी बना दिया.
आईपीएल में दिल्ली की टीम 4 बार एक रन से हार चुकी है
दिल्ली की टीम जब बुधवार को गुजरात से हारी, तो वह हार आईपीएल में उसकी चौथी हार थी. आईपीएल में इस तरह का रिकाॅर्ड बनाने वाली दिल्ली एकमात्र टीम है. इससे पहले दिल्ली को 2015 में चेन्नई ने, 2016 में गुजरात लायंस ने और 2021 में आरसीबी ने एक रन ने हराया था.
गुजरात टाइटंस ने पहली बार 1 रन से जीत दर्ज की
दिल्ली के लिए एक रन से हार जहां बहुत दुखद है, वहीं गुजरात टाइटंस के लिए यह जीत उनके इतिहास की सबसे करीबी जीतों में से एक और काफी सुखद है. इससे पहले 2024 में गुजरात ने मुंबई को 6 रन से 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 रन और 2022 में कोलकाता को 8 रन से हरा चुकी है.
ये भी पढ़ें : आखिरी गेंद का रोमांच, डेविड मिलर की एक गलती और हार गई दिल्ली
ईरान युद्ध : सीजफायर में बाधा बन सकते हैं ये 3 कारण, क्या स्थायी शांति कायम कर पाएगी शांतिवार्ता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajneesh Anand
राजनीति,सामाजिक, इतिहास, खेल और महिला संबंधी विषयों पर गहन लेखन किया है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में रुचि. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक. IM4Change, झारखंड सरकार तथा सेव द चिल्ड्रन के फेलो के रूप में कार्य किया है. पत्रकारिता के प्रति जुनून है. प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




