ePaper

IPL Auction 2024: एमएस धोनी की टीम में कौन लेगा बेन स्टोक्स और अंबाती रायुडू की जगह, जानें

Updated at : 02 Dec 2023 5:37 PM (IST)
विज्ञापन
IPL Auction 2024: एमएस धोनी की टीम में कौन लेगा बेन स्टोक्स और अंबाती रायुडू की जगह, जानें

एमएस धोनी आईपीएल 2024 के लिए अपनी टीम में खाली हुई दो सीटों को भरने के लिए दो शानदार खिलाड़ियों की तलाश में है. बेन स्टोक्स को रिलीज कर दिया गया है. वहीं अंबाती रायुडू ने रिटायरमेंट ले ली है. अब इन दोनों की जगह टीम में खाली है. नीलामी में कुछ खिलाड़ियों पर नजर होगी.

विज्ञापन

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 की नीलामी 19 दिसंबर को दुबई में होने वाली है. कुल 1,166 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी. सभी 10 फ्रेंचाइजी के पास अधिकतम 77 स्लॉट उपलब्ध हैं. मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) मिनी नीलामी के दौरान अपनी टीम को मजबूत करने की कोशिश करेगी. वे बेन स्टोक्स (रिलीज) और अंबाती रायुडू (रिटायर) की कमी को पूरा करना चाहेंगे. भारत के पूर्व बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने खुलासा किया है कि मिनी नीलामी में उनके अनुसार सीएसके की क्या रणनीति हो सकती है. चोपड़ा को लगता है कि सीएसके टीम में स्टोक्स की जगह लेने के लिए न्यूजीलैंड के हरफनमौला खिलाड़ी रचिन रवींद्र और डेरिल मिशेल को निशाना बना सकती है.

आकाश चोपड़ा ने किया इस खिलाड़ी का चुनाव

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब वीडियो में कहा, ‘उन्हें एक ऑलराउंडर की आवश्यकता होगी. बेन स्टोक्स के स्थान पर रचिन रवींद्र परफेक्ट हो सकते हैं. या फिर सीएसके डेरिल मिशेल की ओर देख रही होगी. इस टीम को स्पिनरों की आवश्यकता नहीं है क्योंकि उनके पास रवींद्र जडेजा, प्रशांत सोलंकी, मोइन अली और मिशेल सेंटनर हैं. इन सभी की मौजूदगी में टीम को एक और एक्सपर्ट स्पिनर की जरूरत नहीं होगी.’

Also Read: रविचंद्रन अश्विन की नजर में MS DHONI नहीं बल्कि ये खिलाड़ी है सर्वश्रेष्ठ कप्तान

अंबाती रायुडू की जगह इस खिलाड़ी पर नजर

अब अगर अंबाजी ​​रायुडू के रिप्लेसमेंट की बात करें तो चोपड़ा को लगता है कि मनीष पांडे या करुण नायर जैसा कोई व्यक्ति फ्रेंचाइजी के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है. उन्होंने कहा कि बल्लेबाजी विभाग में, उन्हें अंबाती रायुडू के स्थान पर एक और भारतीय बल्लेबाज की आवश्यकता हो सकती है. एमएस धोनी की टीम को मनीष पांडे या करुण नायर की ओर जाना चाहिए. वे नीलामी में पीली टीम में जा सकते हैं.

बेन स्टोक्स को सीएसके ने किया रिलीज

बेन स्टोक्स ने कार्यभार के मुद्दों का हवाला देते हुए आईपीएल 2024 से नाम वापस ले लिया था. इसके बाद सीएसके ने उन्हें रिलीज कर दिया. इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान की इस सप्ताह की शुरुआत में घुटने की सफलतापूर्वक सर्जरी हुई और उन्होंने 25 जनवरी से शुरू होने वाले भारत के टेस्ट दौरे से पहले अपना रिहैब भी शुरू कर दिया है.

Also Read: MS Dhoni: माही के घर आया नया मेहमान!जानिए कौन है वो?

सीएसके की टीम

एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), मोइन अली, दीपक चाहर , डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), तुषार देशपांडे, शिवम दुबे, रुतुराज गायकवाड़, राजवर्धन हंगरगेकर, रवींद्र जडेजा, अजय मंडल, मुकेश चौधरी, मथीशा पथिराना, अजिंक्य रहाणे, शेख रशीद, मिशेल सेंटनर, सिमरजीत सिंह, निशांत सिंधु, प्रशांत सोलंकी, महेश थीक्षाना.

रिलीज किए गए खिलाड़ियों की पूरी सूची : बेन स्टोक्स, अंबाती रायुडू, ड्वेन प्रिटोरियस, भगत वर्मा, सुभ्रांशु सेनापति, सिसंडा मगाला, काइल जैमीसन, आकाश सिंह.

आईपीएल 2024 नीलामी के लिए शेष पर्स : 32.2 करोड़ रुपये.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola