IPL 2025: कोहली-जितेश की तूफानी पारी, आरसीबी ने लखनऊ को 6 विकेट से हराया, 29 को पंजाब के साथ जंग

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 28 May 2025 12:08 AM

विज्ञापन

Kohli Jitesh stormy innings

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सत्र के आखिरी लीग मैच में मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants ) को 6 विकेट से हरा दिया. आरसीबी ने लखनऊ के लक्ष्य को 18.4 ओवर में केवल 4 विकेट खोकर 230 रन बनाकर हासिल कर लिया. लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान ऋषभ पंत की नाबाद 118 रनों की पारी के दम पर 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 227 रन का स्कोर खड़ा किया था.

विज्ञापन

IPL 2025: विरोट कोहली (54 रन) और जितेश शर्मा (नाबाद 85 रन) की अर्धशतकीय पारी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants ) को 6 विकेट से हरा दिया. लखनऊ ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 227 रन का स्कोर खड़ा किया था. आरसीबी ने 18.4 ओवर में केवल 4 विकेट खोकर 230 बनाकर मुकाबले अपने नाम कर लिया. इस जीत से आरसीबी 19 अंक लेकर प्वाइंट्स टेबल में नंबर दो पर पहुंच गई. पहले स्थान पर पंजाब की टीम, तीसरे नंबर पर गुजरात और चौथे नंबर पर मुंबई की टीम मौजूद है.

जितेश शर्मा ने खेली विस्फोटक पारी

आरसीबी की ओर से विराट कोहली, जितेश शर्मा और मयंक अग्रवाल ने विस्फोटक पारी खेली. विराट ने 30 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 54 रन की पारी खेली. जबकि जितेश ने 33 गेंदों में 8 चौकों और 6 छक्कों की मदद से नाबाद 85 रन बनाए. मयंक अग्रवाल 23 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 41 रन बनाकर नाबाद रहे. विराट कोहली के साथ ओपनिंग करने वाले फिलिप साल्ट ने भी 19 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 30 रनों की तूफानी पारी खेली.

ऋषभ पंत की शतकीय पारी बेकार गई

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने 118 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली. उन्होंने 61 गेंदों का सामना किया, जिसमें 11 चौके और 8 छक्के जमाए. पंत की तूफानी पारी के दम पर लखनऊ ने 227 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. लेकिन कोहली, जितेश शर्मा, साल्ट और मयंक की तूफानी पारी के आगे पंत की शतकीय पारी नाकाम साबित हुई. प्वाइंट्स टेबल में नंबर 7 पर रहते हुए लखनऊ का सफर समाप्त हो गया. लखनऊ ने 14 में केवल 6 मैच में जीत दर्ज करने में सफल रहा.

पहले क्वालीफायर में 29 को आरसीबी और पंजाब के बीच टक्कर

आईपीएल 2025 का पहला क्वालीफायर मुकाबला 29 मई को चंडीगढ़ में खेला जाएगा. आमने-सामने आरसीबी और पंजाब किंग्स की टीम होगी. इस मुकाबले को जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में जाएगी. जबकि हारने वाली टीम एलिमिनेटर में मुंबई और गुजरात में जीत दर्ज करने वाली टीम से दूसरे क्वलीफायर में 1 जून को भिड़ेगी. उस मैच को जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंचेगी.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola