IND vs SA: रांची में होने वाले मैच की टिकटों की बिक्री इस दिन से होगी शुरू, जानें कितनी है कीमत

Paari: South Africa batsman Rassie van Der Dussen watches as the ball is missed by Indian captain Virat Kohli during the first ODI match between South Africa and India in Paarl, South Africa, Wednesday, Jan. 19, 2022.AP/PTI(AP01_19_2022_000135B)
आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की टीमें भारत का दौरा करने वाली हैं. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच एक वनडे मैच रांची में 9 अक्टूबर को होगा. इस मैच के लिए टिकटों की दरों की घोषणा कर दी गयी है. सबसे सस्ती टिकट 1100 रुपये की और सबसे महंगी 10,000 रुपये की है.
रांची : जेएससीए स्टेडियम में नौ अक्टूबर 2022 को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच एक वनडे मुकाबला खेला जायेगा. इसको लेकर टिकट की दरों की आज घोषणा कर दी गयी है. झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन ने टिकट की दरों की घोषणा करते हुए बताया कि टिकट काउंटर से और ऑनलाइन भी खरीदे जा सकते हैं. सबसे कम कीमत वाली टिकट 1100 रुपये की है. वहीं सबसे अधिक 10 हजार रुपये मूल्य की भी टिकटें हैं.
इस वनडे मुकाबले की टिकट 6 अक्टूबर से 8 अक्टूबर (3 दिन) तक जेएससीए स्टेडियम की पश्चिमी ओर बने काउंटर से बिक्री की जायेगी. टिकट काउंटर सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक खुली रहेगी. बीच में दोपहर एक बजे से दो बजे तक लंच ब्रेक रहेगा. एक व्यक्ति केवल तीन टिकट ही खरीद सकता है. टिकट खरीदते समय आधार कार्ड की एक प्रति प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा.
Also Read: रांची के JSCA स्टेडियम में 9 अक्टूबर को होगा भारत और दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला, यहां देखें पूरा शेड्यूल
लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एसोसिएशन ने वेब पोर्टल www.insider.in के माध्यम से ऑनलाइन टिकट बेचने का भी निर्णय लिया है. एसोसिएशन और संबद्ध जिला इकाइयों के सदस्य 28 सितंबर, 2022 तक नवीनतम टिकटों की खरीद के लिए अनुरोध भेज सकते हैं. मैच की सफल मेजबानी के लिए सभी तैयारियां जोरों पर हैं. आयोजन समिति चौबीसों घंटे काम कर रही है ताकि झारखंड के लोगों को एक शानदार मैच देखने का अवसर मिले.
विंग ए – लोअर टियर – 1400 रुपये
विंग ए – अपर टियर – 1100 रुपये
विंग बी – लोअर टियर – 1900 रुपये
विंग बी – अपर टियर – 1500 रुपये
विंग सी – लोअर टियर – 1400 रुपये
विंग सी – अपर टियर – 1100 रुपये
विंग डी – लोअर टियर – 1800 रुपये
विंग डी – अपर टियर – 1700 रुपये
प्रीमियम टेरेस – 2000 रुपये
प्रेसिडेंट इनक्लोजर – 10000 रुपये (हॉस्पिटैलिटी के साथ)
हॉस्पिटैलिटी बॉक्स – 5500 रुपये (हॉस्पिटैलिटी के साथ)
कॉर्पोरेट बॉक्स – 4500 रुपये (हॉस्पिटैलिटी के साथ)
कॉर्पोरेट लाउंज – 8000 रुपये (हॉस्पिटैलिटी के साथ)
एम एस धोनी पवेलियन (साउथ पवेलियन) की टिकट की दर
लग्जरी पार्लर (ईस्ट) – 6000 रुपये (हॉस्पिटैलिटी के साथ)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




