India vs Bangladesh 2nd Test : भारत और बांग्लादेश का मैच होगा रद्द? कानपुर में बारिश ने बढ़ा दी टेंशन

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

India vs Bangladesh Score 2nd Test Day 3: भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भी बारिश की संभावना नजर आ रही है. इससे क्रिकेट के फैंस के बीच निराशा का माहौल नजर आ रहा है.

विज्ञापन

India vs Bangladesh Score, 2nd Test Day 3: टेस्ट का दूसरा दिन बारिश की भेंट चढ़ गया. तीसरे दिन के लिए पूर्वानुमान भी फैंस को दुखी कर सकते हैं. हालांकि, कानपुर में अगले दिनों में बारिश की कोई उम्मीद नहीं है, लेकिन यदि आज खेल संभव नहीं हो पाता तो मैच रद्द होने की संभावना बढ़ जाएगी. कानपुर में रात भर हुई भारी बारिश के बाद ग्रीन पार्क स्टेडियम में लगातार तीसरे दिन देरी से मैच शुरू होने की उम्मीद है. हालांकि, दूसरे दिन के विपरीत, बारिश और आंधी की संभावना रविवार को कम है.

Ind vs Ban Score : मैच के दूसरे दिन एक भी गेंद नहीं फेंका जा सका

भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच का दूसरा दिन शनिवार को लगातार बारिश के कारण एक भी गेंद फेंके बिना खत्म हो गया. सुबह बूंदाबांदी हुई, जिसके बाद अंपायरों ने देरी से शुरू करने का फैसला किया, लेकिन जल्द ही भारी बारिश की वजह से खिलाड़ी अपने होटल चले गए. सुबह 11:15 बजे बारिश रुक गई. ग्राउंड्समैन ने तुरंत तीन सुपर सोपर्स को काम पर लगा दिया. विजिबिलिटी भी खराब थी. जब स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो दूसरे दिन का खेल आधिकारिक तौर पर दोपहर 2:15 बजे रद्द कर दिया गया.

Kanpur Weather : कानपुर में आज भी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में रविवार को भी बारिश की संभावना है, लेकिन सोमवार और मंगलवार को आसमान साफ रहने की उम्मीद है. ऐसे में मैच ड्रॉ की ओर बढ़ता दिख रहा है. विभाग के इस अलर्ट के बाद क्रिकेट के फैंस के बीच निराशा का माहौल नजर आ रहा है. हालांकि कुछ क्रिकेट प्रशंसक में अभी भी उत्साह नजर आ रहा है. इनमें से एक ने कहा कि मैं यहां विराट कोहली को खेलते हुए देखने आया हूं. वह आज शतक लगाएंगे.

Read Also : IND vs BAN Score 2nd Test : दूसरे दिन के मैच में बारिश ने डाला खलल, अबतक नहीं शुरू हुआ मैच

Ind vs Ban Test Score : बांग्लादेश ने तीन विकेट पर 107 रन बनाए

पहले दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने तीन विकेट पर 107 रन बना लिये थे. इस समय मुशफिकुर रहीम (6) और मोमिनुल हक (40) क्रीज पर मौजूद थे.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola