ePaper

IND vs SA: कुलदीप यादव का कमाल, बार्टमैन को आउट कर इस कल्ब में की एंट्री

Updated at : 15 Dec 2025 7:46 AM (IST)
विज्ञापन
Kuldeep Yadav 50 wicket in t20 cricket

कुलदीप यादव के टी20 क्रिकेट में 50 विकेट पूरे हुए, फोटो- PTI

IND vs SA: धर्मशाला में खेले गए तीसरे टी20 में कुलदीप यादव ने मौका मिलते ही कमाल कर दिया. अक्षर पटेल की तबियत खराब होने के बाद उतरे कुलदीप ने सिर्फ दो ओवर में दो विकेट लेकर साउथ अफ्रीका को बैकफुट पर धकेल दिया. इसी के साथ उन्होंने सबसे तेज 50 विकेट लेने का भारतीय रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया.

विज्ञापन

IND vs SA: धर्मशाला में रविवार को खेले गए भारत बनाम साउथ अफ्रीका (India vs South Africa) तीसरे टी20 मैच में कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) अचानक चर्चा के केंद्र में आ गए. वजह बनी अक्षर पटेल (Axar Patel) की तबियत खराब होना और इसके बाद प्लेइंग इलेवन में मिला मौका. कुलदीप ने इस मौके को दोनों हाथों से लपक लिया. सिर्फ दो ओवर गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 12 रन देकर दो विकेट झटके और साउथ अफ्रीका की पारी को 117 रन पर रोकने में अहम भूमिका निभाई. इन दो विकेटों के साथ कुलदीप ने ऐसा रिकॉर्ड बना दिया, जिसने अर्शदीप सिंह जैसे गेंदबाज को भी हैरान कर दिया. (Kuldeep Yadav Took 50 Wickets in T20I)

अक्षर की गैरमौजूदगी में कुलदीप की एंट्री

मैच से पहले किसी को अंदाजा नहीं था कि कुलदीप यादव को इतनी जल्दी गेंदबाजी का मौका मिलेगा. अक्षर पटेल की तबियत खराब होने के बाद टीम मैनेजमेंट ने कुलदीप पर भरोसा जताया. मैदान में उतरते ही उन्होंने साबित कर दिया कि अगर मौका छोटा भी हो, तो वह उसका पूरा फायदा उठाना जानते हैं. कुलदीप ने अपने स्पेल में कोई जल्दबाजी नहीं दिखाई और सटीक लाइन लेंथ के साथ गेंदबाजी की. उनके दोनों ओवरों ने मैच की दिशा बदल दी.

आखिरी दो विकेट और बदली कहानी

कुलदीप यादव के हिस्से में साउथ अफ्रीका के आखिरी दो विकेट आए. उन्होंने पहले नॉर्किया को पवेलियन भेजा और फिर बार्टमैन को आउट कर पारी का अंत किया. इन दोनों विकेटों से साउथ अफ्रीका की उम्मीदें पूरी तरह टूट गईं. टीम 120 रन तक भी नहीं पहुंच सकी. छोटे से स्पेल में इतने असरदार प्रदर्शन ने एक बार फिर साबित किया कि कुलदीप बड़े मैचों के खिलाड़ी हैं और दबाव में बेहतर खेल दिखाते हैं.

कुलदीप के नाम सबसे तेज 50 विकेट का रिकॉर्ड

इन दो विकेटों के साथ ही कुलदीप यादव ने टी20 क्रिकेट में भारत के लिए सबसे कम मैचों में 50 विकेट लेने का रिकॉर्ड बना दिया. कुलदीप ने सिर्फ 30 मैचों में यह मुकाम हासिल किया. उनसे पीछे वरुण चक्रवर्ती 32 मैच, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई 33 मैच, युजवेंद्र चहल 34 मैच और जसप्रीत बुमराह 41 मैच में 50 विकेट तक पहुंचे. यह आंकड़ा साफ बताता है कि कुलदीप कितनी तेजी से भारतीय टी20 टीम के अहम गेंदबाज बन चुके हैं.

अर्शदीप का रिकॉर्ड और कुलदीप की चमक

अर्शदीप सिंह के लिए भी यह मैच खास रहा. वह पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बने. अर्शदीप अब तक खेले टी20 मैचों में पावरप्ले के दौरान 48 विकेट ले चुके हैं और उन्होंने भुवनेश्वर कुमार का रिकॉर्ड तोड़ा. लेकिन उसी मैच में कुलदीप का सबसे तेज 50 विकेट का रिकॉर्ड बनना सबका ध्यान खींच ले गया. यही वजह है कि अर्शदीप और उनके फैंस भी इस उपलब्धि को देखकर चौंक गए. कुलदीप ने दिखा दिया कि वह अब सिर्फ विकल्प नहीं, बल्कि टीम इंडिया की मजबूत ताकत हैं.

ये भी पढ़ें-

गेंद को अच्छे से टाइम कर रहा… तीसरे टी20 में जीत के बाद सूर्यकुमार यादव का बल्लेबाजी पर बड़ा बयान

हार्दिक पांड्या की T20I में बादशाहत, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी; बुमराह और अर्शदीप की लिस्ट में शामिल

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola