ePaper

IND vs SA 2nd Test: गुवहाटी में भारत की पहले गेंदबाजी, टीमों ने प्लेइंग इलेवन में किए बदलाव, इस भारतीय को मिला मौका

Updated at : 22 Nov 2025 9:17 AM (IST)
विज्ञापन
IND vs SA 2nd Test Toss

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट के दौरान टॉस, फोटो- PTI

IND vs SA 2nd Test: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट गुवाहाटी में खेला जा रहा है. शुभमन गिल चोट के कारण बाहर हो गए जिसके बाद ऋषभ पंत को कप्तानी सौंपी गई. भारत ने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं और टीम का लक्ष्य सीरीज को 1-1 से बराबर करना है.

विज्ञापन

IND vs SA 2nd Test: भारत और साउथ अफ्रीका (India vs South Africa) के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम (Barsapara Cricket Stadium) में शुरू हो चुका है. साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है. इस मैच में टीम इंडिया की कमान ऋषभ पंत (Rishabh Pant)संभाल रहे हैं क्योंकि नियमित कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) गर्दन की चोट के चलते बाहर हो गए. भारत ने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं और अब टीम का पूरा ध्यान सीरीज को बराबरी पर लाने पर है. पहला मैच हारने के बाद यह मुकाबला भारत के लिए काफी अहम हो गया है.

शुभमन गिल की चोट बनी टीम के लिए चिंता

कोलकाता टेस्ट में भारत की पहली पारी के दौरान शॉट खेलते हुए गिल की गर्दन में खिंचाव आ गया था. उन्हें तुरंत मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया. बाद में जकडन बढने के चलते वह टीम के साथ गुवाहाटी नहीं आ पाए. गुरुवार को गिल गुवाहाटी पहुंचे जरूर, लेकिन मेडिकल टीम ने उन्हें फिट नहीं पाया और इसी कारण उन्हें इस मैच के लिए टीम से रिलीज कर दिया गया. उनकी गैर मौजूदगी टीम इंडिया के लिए बडी कमी साबित हो सकती है.

टेस्ट में पहली बार कप्तानी कर रहे ऋषभ पंत

इस मैच में ऋषभ पंत पहली बार पूरे टेस्ट मैच में कप्तानी कर रहे हैं. हालांकि वह पहले भी कभी कभार पारी या सेशन की कप्तानी कर चुके हैं, लेकिन पांच दिन का नेतृत्व उनके लिए नई जिम्मेदारी है. पंत के सामने सबसे बडी चुनौती टीम के मनोबल को उपर उठाने की होगी क्योंकि पहले टेस्ट की हार ने खिलाड़ियों का आत्मविश्वास जरूर हिलाया है. पंत आक्रामक सोच के लिए जाने जाते हैं और देखने वाली बात होगी कि वह इस मैच में किस रणनीति के साथ टीम को आगे लेकर चलेंगे.

सीरीज में भारत का लक्ष्य वापसी

दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत फिलहाल 0-1 से पीछे है. कोलकाता टेस्ट हारने के बाद अब टीम के पास सीरीज जीतने का मौका नहीं है, लेकिन बराबरी करने का पूरा अवसर है. इस मैच को जीतना भारत के लिए बेहद जरूरी है वरना साउथ अफ्रीका सीरीज पर कब्जा जमा लेगी. टीम संयोजन में हुए बदलावों से भी साफ है कि भारत इस बार नई ऊर्जा और नए कॉम्बिनेशन के साथ मैदान में उतरना चाहता है.

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन में बदलाव

भारत ने इस मैच में शुभमन गिल की जगह नीतीश रेड्डी और अक्षर पटेल की जगह साई सुदर्शन को शामिल किया है. दोनों युवा खिलाड़ियों पर टीम की नजर रहेगी. वहीं साउथ अफ्रीका ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है जहां कॉर्बिन बोश की जगह सेरेन मुथुसामी को मौका दिया गया है. दोनों टीमों के बदलाव मैच के नतीजे पर असर डाल सकते हैं और शुरुआती सेशन ही मैच की दिशा तय कर सकता है.

भारत की प्लेइंग इलेवन:- ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जड़ेजा, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमराह, मोहम्मद सिराज.

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन:- टेम्बा बावुमा (कप्तान), एडेन मार्करम, रयान रिकेल्टन, वियान मुल्डर, टोनी डी जोरजी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिन, मार्को जानसन, सेनुरन मुथुसामी, साइमन हार्मर, केशव महाराज.

ये भी पढ़ें-

IND vs SA:  दक्षिण अफ्रीका की टीम घोषित, वनडे में बावुमा की वापसी, रबाडा का बाहर होना चर्चा में

सुपर ओवर का रोमांच, बांग्लादेश ए ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स के फाइनल में बनाई जगह, इंडिया ए बाहर

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola