ePaper

IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया को करना होगा ये काम, महान कपिल ने दी खास सलाह

Updated at : 11 Sep 2025 7:12 PM (IST)
विज्ञापन
Asia Cup 2025 IND vs PAK: Indian Players

Asia Cup 2025 IND vs PAK: Indian Players

IND vs PAK: एशिया कप 2025 के ग्रुप चरण में पाकिस्तान का सामना करने के लिए भारत तैयार है. टूर्नामें के शुरुआती मुकाबले में भारत ने दमदार जीत दर्ज की और मंजबान संयुक्त अरब अमीरात को 27 गेंद पर ही हरा दिया. पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले पूर्व क्रिकेटर कपिल देव ने टीम इंडिया को खास सलाह दी है. उन्होंने खिलाड़ियों को केवल अपने प्रदर्शन पर ध्यान केंद्रित करने को कहा है.

विज्ञापन

IND vs PAK: विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव ने रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले एशिया कप के मुकाबले से पहले भारतीय खिलाड़ियों से अपने प्रदर्शन पर ध्यान केंद्रित रखने और बाहरी कारकों से विचलित नहीं होने को कहा. इस साल की शुरुआत में पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों के मारे जाने पर भारत द्वारा शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार भारत और पाकिस्तान दुबई में आमने-सामने होंगे. कपिल ने संवाददाताओं से कहा, ‘भारतीय खिलाड़ियों को केवल खेल पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए. उनके पास एक अच्छी टीम है और उन्हें जीतना चाहिए.’ यह बहुप्रतिक्षित मुकाबला 14 सितंबर को दुबई में खेला जाएगा. IND vs PAK Team India have to do this against Pakistan Kapil Dev gave special advice

किसी भी सूरत में विचलित नहीं होना है : कपिल

कपिल देव ने कहा, ‘खिलाड़ियों को केवल अपने प्रदर्शन पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए और किसी और चीज से ध्यान नहीं भटकाना चाहिए. बस आगे बढ़ो और जीतो. सरकार अपना काम करेगी और खिलाड़ियों को अपना काम करना चाहिए.’ पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार ने एक नीति बनाई है जिसके तहत देश पाकिस्तान के साथ कोई द्विपक्षीय खेल संबंध नहीं रखेगा, लेकिन भारतीय टीमों को कई टीम की प्रतियोगिताओं में पाकिस्तान के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करने से नहीं रोका जाएगा. टी20 प्रारूप में मौजूदा विश्व चैंपियन भारत ने बुधवार को संयुक्त अरब अमीरात पर नौ विकेट से शानदार जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की.

कपिल ने भारतीय टीम को बताया सबसे मजबूत

कपिल ने कहा, ‘यह एक अच्छी टीम है, शुभकामनाएं, उन्होंने कल अच्छी जीत हासिल की. ​​मुझे उम्मीद है कि वे ट्रॉफी भी जीतेंगे.’ भारत का अगला मैच पाकिस्तान से ही है. अपने पहले मैच में भारत ने सभी विभागों में शानदार प्रदर्शन किया और पहले बल्लेबाजी के लिए आई मेजबान टीम यूएई को 57 के स्कोर पर समेट दिया. यूएई के दोनों सलामी बल्लेबाजों को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज 3 से ज्यादा रन नहीं बना पाया. काफी समय बाद मैदान पर वापसी करने वाले कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव ने कोई कसर नहीं छोड़ी और चार विकेट चटकाए.

सूर्या की कप्तानी में एक भी सीरीज नहीं हारा भारत

सूर्यकुमार यादव ने अपनी कप्तानी के शानदार रिकॉर्ड को बरकरार रखा और एक और रिकॉर्ड जीत अपने नाम कर ली. सूर्या की कप्तानी में भारत ने अब तक एक भी टी20 सीरीज नहीं गंवाई है. अब उनके कंधों पर एशिया कप ट्रॉफी को बरकरार रखने की जिम्मेदारी है. भारत शुरू से ही इस ट्रॉफी का प्रबल दावेदार माना जा रहा है. पाकिस्तान के बाद भारत को ग्रुप चरण के आखिरी मुकाबले में ओमान का सामना करना होगा, जो 19 सितंबर को होगा. पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के मौजूदा फॉर्म ऐसे नहीं है, जिससे भारत को कोई परेशानी होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें…

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में कितनी बार जीती टीम, सभी फॉर्मेट के रिकॉर्ड यहां देखें

महज 27 गेंद पर जीता भारत, T20I का सबसे तेज रन चेज इस देश के नाम, देखें पूरी लिस्ट

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola