IND vs NZ 1st T20: 14 सिक्स...21 चौके...विदर्भ में अभिषेक-रिंकू का तूफान, भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 239 रन का टारगेट

Updated at : 21 Jan 2026 9:29 PM (IST)
विज्ञापन
bhishek Sharma plays shot

अभिषेक शर्मा, फोटो पीटीआई

IND vs NZ 1st T20: अभिषेक शर्मा और रिंकू सिंह की तूफानी पारी के दम पर भारत ने पहले टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को 239 रन का टारगेट दिया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 238 रन का स्कोर बनाया. जिसमें अभिषेक शर्मा ने 84 और रिंकू सिंह ने नाबाद 44 रनों की पारी खेली. भारत की पारी में कुल 21 चौके और 14 छक्के लगे.

विज्ञापन

IND vs NZ 1st T20: अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने विदर्भ के मैदान पर चौकों और छक्कों की बरसात कर दी. उन्होंने 35 गेंदों का सामना किया, जिसमें 5 चौके और 8 छक्के जमाए. जबकि रिंकू सिंह ने 20 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 44 रनों की पारी खेली. इन दोनों के अलावा कप्तान सूर्या 32 और पांड्या ने 25 रनों की पारी खेली.

18 के स्कोर पर भारत को लगा था पहला झटका

टॉस गवांकर भारतीय टीम जब बल्लेबाजी के लिए उतरी, तो 18 के स्कोर पर ही संजू सैमसन का विकेट गिर गया. फिर ईशान किशन भी केवल 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. एक छोर से विकेट गिरते रहे, लेकिन ओपनर अभिषेक शर्मा बल्ला चलाते रहे. उनका साथ देने के लिए कप्तान सूर्या आए. दोनों ने टीम के स्कोर को 126 तक पहुंचाया. लेकिन एक गलती और 32 के स्कोर पर सैंटनर के शिकार हो गए. उन्होंने 22 बॉल खेले, जिसमें 1 छक्के और 4 चौके जमाए. हार्दिक पांड्या भी 16 गेंदों में 1 छक्के और 3 चौके की मदद से 25 रन बनाए. शिवम दुबे ने 9, अक्षर पटेल 5 और अर्शदीप सिंह ने 6 रनों की पारी खेली. न्यूजीलैंड की ओर से जैकब डफी और काइल जैमीसन ने दो-दो विकेट लिए. जबकि क्रिस्टियन क्लार्क, ईश सोढ़ी और कप्तान मिशेल सैंटनर ने एक-एक विकेट लिए.

दोनों टीम की प्लेइंग XI

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन:-  मिचेल सेंटनर (कप्तान), टिम रॉबिन्सन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल,क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, जैकब डफी.

भारत की प्लेइंग इलेवन:-  सूर्यकुमार यादव (कप्तान),अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह.

ये भी पढ़ें-

वडोदरा में मॉर्निंग वॉक करते दिखीं RCB टीम की स्टार खिलाड़ी, Video हुआ वायरल

रोहित शर्मा की सिक्योरिटी में चुक, महिला ने चिल्लाते हुए पकड़ा हाथ, वीडियो हुआ वायरल

कहां ऐम कर रहे हो, कोच गंभीर के सावल पर हार्दिक पांड्या का जवाब कर देगा हैरान, देखें Video

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola