ePaper

IND vs ENG: दूसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, केएल राहुल और रवींद्र जडेजा बाहर, इनको मिला मौका

Updated at : 29 Jan 2024 5:08 PM (IST)
विज्ञापन
IND vs ENG: दूसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, केएल राहुल और रवींद्र जडेजा बाहर, इनको मिला मौका

Hyderabad: India's KL Rahul plays a shot during the second day of the first test match between India and England, at Rajiv Gandhi International Cricket Stadium in Hyderabad, Friday, Jan. 26, 2024. (PTI Photo/Shailendra Bhojak)(PTI01_26_2024_000110A)

दो फरवरी से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से कुछ दिन पहले भारत को बड़ा झटका लगा है. केएल राहुल और रवींद्र जडेजा चोट के कारण टीम से बाहर हो गए हैं. तीन नये खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है. इसमें एक नाम सरफराज खान का भी है.

विज्ञापन

भारत को इंग्लैंड के खिलाफ अपना दूसरा मुकाबला दो फरवरी से विशाखापतनम में खेलना है. टीम इंडिया को दूसरे टेस्ट से पहले दो बड़े झटके लगे हैं. टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा बाहर हो गए हैं. बीसीसीआई ने इसकी पुष्टि कर दी है. बोर्ड ने जानकारी दी कि दोनों खिलाड़ी चोट के कारण बाहर हो गए हैं. इन दोनों की जगह टीम में तीन नए खिलाड़ियों को शामिल किया गया है. रणजी ट्रॉफी में धूम मचाने वाले सरफराज खान को आखिरकार टेस्ट टीम में जगह मिल गई है.

राहुल और जडेजा हुए चोटिल

क्रिकबज की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि हैदराबाद में सीरीज के शुरुआती मैच में चौथे दिन बल्लेबाजी करते समय रवींद्र जडेजा को हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी. स्कैन के बाद टीम प्रबंधन ने उन्हें आराम देने का फैसला किया है. दूसरी ओर, केएल राहुल ने दाहिने क्वाड्रिसेप्स में दर्द की शिकायत की और वह भी दूसरा टेस्ट मैच नहीं खेल पाएंगे. इन दोनों के बाहर होने के बाद चयन समिति ने दूसरे टेस्ट के लिए सरफराज खान, सौरभ कुमार और वाशिंगटन सुंदर की तिकड़ी को टीम में शामिल किया है.

Also Read: IND vs ENG: हार के बाद द्रविड़ का सामने आया बयान कहा- ‘अच्छी शुरुआत का फायदा…’

बीसीसीआई का बयान

बीसीसीआई ने क विज्ञप्ति में कहा कि रवींद्र जड़ेजा और केएल राहुल दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए बीसीसीआई की मेडिकल टीम दोनों की प्रगति पर नजर रख रही है. सारांश जैन को एक फरवरी से अहमदाबाद में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ शुरू होने वाले तीसरे और अंतिम मल्टी-डे गेम के लिए भारत ए टीम में वाशिंगटन सुंदर के प्रतिस्थापन के रूप में नामित किया गया है. बीसीसीआई ने आगे कहा कि आवेश खान अपनी रणजी ट्रॉफी टीम, मध्य प्रदेश के साथ यात्रा करना जारी रखेंगे और जरूरत पड़ने पर टेस्ट टीम में शामिल होंगे.

Also Read: IND vs ENG: कप्तान रोहित शर्मा ने बताई हार की बड़ी वजह, कहा – एक टीम के रूप में हम हुए ‘फेल’

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए भारत की अपडेटेड टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), आवेश खान, रजत पाटीदार, सरफराज खान, वाशिंगटन सुंदर, सौरभ कुमार.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola