India vs Australia: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट कोहली ने बनाई थी खास रणनीति, कर दिया खुलासा

Updated:
विज्ञापन

Ind vs Aus Virat Kohli

India vs Australia: चैंपियंस ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर भारत ने दो पहले जो दर्द मिला था, उसका बदला ले लिया. भारत की जीत के नायक विराट कोहली रहे. उन्होंने मैच के बाद अपनी रणनीति का खुलासा किया है.

विज्ञापन

India vs Australia: चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच जिताऊ पारी खेलने वाले विराट कोहली ने बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में वो खास रणनीति के तहत मैदान में उतरे थे.

विराट कोहली में रनों की भूख जिंदा है

विराट कोहली ने एक खास बातचीत में बताया, “मुझे क्रिकेट से प्यार है और बल्लेबाजी करना बहुत पसंद है. जब तक खेल और बल्लेबाजी के प्रति प्यार जिंदा है, तब तक सब कुछ अपने आप ठीक हो जाती हैं.” उन्होंने पहले ही तय कर लिया था कि मौके के अनुसार अपना खेल दिखाएंगे. उन्होंने बाउंड्री भी लगाया, तो सिंगल और डबल से भी काम चलाया. उन्होंने कहा- “टीम जो चाहती है, उसके लिए काम करते रहें, आपको अक्सर ऐसे ही नतीजे मिलते रहेंगे.”

विराट कोहली ने खेली 84 रनों की पारी, ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ से सम्मानित

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट कोहली ने 98 गेंदों में 84 रनों की पारी खेली. जिसमें उन्होंने केवल 5 चौके लगाए और एक भी छक्का नहीं जमाया. कोहली ने टीम को जब जैसी जरूरत थी, वैसा खेल दिखाया. कोहली की पारी में सिंगल और डबल भी शामिल हैं. मैच जिताऊ पारी के लिए कोहली को प्लेयर ऑफ दी मैच से सम्मानित भी किया गया.

भारत ने 440 दिन बाद ऑस्ट्रेलिया से लिया बदला

19 नवंबर 2023 का दिन भारत शायद कभी नहीं भूल पाएगा. जब ऑस्ट्रेलिया ने वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत को हराकर चैंपियन बना था. लेकिन भारत ने 440 दिन के बाद कंगारुओं को धुल चटाकर उस हार का बदला ले लिया. भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बनाई.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola