IND vs AUS: भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया टीम का ऐलान, मैक्सवेल और कमिंस टीम से बाहर

भारत के खिलाफ वनडे औऔर टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान, फोटो- सोशल मीडिया
IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ 19 अक्टूबर से शुरू होने वाली व्हाइट-बॉल सीरीज के लिए टीम की घोषणा हो गई है. वनडे स्क्वाड में मिचेल स्टार्क और मैथ्यू रेंसॉ की वापसी हुई है, जबकि टी20 टीम में जोश इंग्लिस और नाथन एलिस लौटे हैं. ग्लेन मैक्सवेल और पैट कमिंस चोटों के कारण इस सीरीज का हिस्सा नहीं रहेंगे.
ऑस्ट्रेलिया ने भारत (IND vs AUS) के खिलाफ होने वाली आगामी व्हाइट-बॉल सीरीज के लिए अपनी टीमों की घोषणा कर दी है. यह सीरीज 19 अक्टूबर से पर्थ में शुरू होगी. मंगलवार को नेशनल सेलेक्शन पैनल ने वनडे स्क्वाड के साथ पहले दो टी20 मुकाबलों की टीम भी घोषित की. इस दौरान कई अहम खिलाड़ियों की वापसी हुई है, जबकि कुछ वरिष्ठ खिलाड़ी अभी भी चोट से उबर रहे हैं. (Australia Announced Squad For IND vs AUS Series).
टी20 में इंग्लिस और एलिस की वापसी
ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम में विकेटकीपर-बल्लेबाज जोश इंग्लिस और तेज गेंदबाज नाथन एलिस की वापसी हुई है. इंग्लिस हाल ही में पिंडली की चोट से उबरे हैं, जबकि एलिस अपने पहले बच्चे के जन्म के कारण पिछले दौरे से बाहर थे. हालांकि ग्लेन मैक्सवेल इस सीरीज से बाहर रहेंगे क्योंकि वे न्यूजीलैंड में लगी कलाई की फ्रैक्चर से पूरी तरह नहीं उबरे हैं. वहीं कप्तान पैट कमिंस भी कमर की चोट (lumbar bone stress injury) से रिकवरी पर हैं और एशेज सीरीज की तैयारी पर ध्यान दे रहे हैं.
वनडे टीम में स्टार्क की वापसी
वनडे स्क्वाड में सबसे बड़ी वापसी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की हुई है. उनके साथ मैथ्यू शॉर्ट और मिशेल ओवेन भी टीम में लौटे हैं. शॉर्ट साइड स्ट्रेन की वजह से बाहर थे, जबकि ओवेन को हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में सिर पर चोट लगी थी. सबसे दिलचस्प चयन मैथ्यू रेंसॉ का है, जो लगभग दो साल बाद वनडे टीम में लौटे हैं. उन्होंने घरेलू एकदिवसीय टूर्नामेंट और ऑस्ट्रेलिया-ए के लिए शानदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा.
क्यों पहला वनडे नहीं खेलेंगे एलेक्स कैरी?
ऑस्ट्रेलिया के नियमित विकेटकीपर एलेक्स कैरी पहला वनडे मैच मिस करेंगे, क्योंकि वे उसी समय शेफील्ड शील्ड के दूसरे राउंड में खेलेंगे. उनकी अनुपस्थिति में जोश इंग्लिस को विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी दी जाएगी. कैरी ने न्यूजीलैंड दौरे के कारण शील्ड का पहला राउंड भी नहीं खेला था.
ऑस्ट्रेलिया की मजबूत तैयारी
भारत के खिलाफ यह सीरीज ऑस्ट्रेलिया के लिए बेहद अहम मानी जा रही है क्योंकि इसके बाद टीम अपने व्यस्त घरेलू सीजन में उतरेगी. कप्तान मिचेल मार्श के नेतृत्व में टीम नए और पुराने खिलाड़ियों के संयोजन के साथ मैदान पर उतरेगी. चयनकर्ताओं ने संकेत दिए हैं कि आगामी महीनों में खिलाड़ियों की फिटनेस और फॉर्म को ध्यान में रखकर टीम संयोजन में बदलाव संभव है.
ऑस्ट्रेलियाई वनडे स्क्वाड:- मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कॉनॉली, बेन द्वार्शुइस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मिचेल ओवेन, मैथ्यू रेंसॉ, मैथ्यू शॉर्ट, मिचेल स्टार्क, एडम जम्पा.
ऑस्ट्रेलियाई टी20 स्क्वाड:- मिचेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट, जेवियर बार्टलेट, टिम डेविड, बेन द्वार्शुइस, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमन, मिचेल ओवेन, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, एडम जम्पा.
ये भी पढ़ें-
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aditya Kumar Varshney
आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




