IND vs AUS: “मैं रुक गया था यार...”, लगानी पड़ी डाइव, ‘फिट’ Rohit रनआउट होने से किसी तरह बचे
Rohit Sharma.
IND vs AUS: कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अपनी फिटनेस को लेकर आए दिन ट्रोल्स के निशाने पर रहते हैं. लेकिन भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट मैच में रोहित ने एक बड़ी गलती कर दी, हालांकि वे रन आउट होने से बच गए.
IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बारिश से प्रभावित तीसरे टेस्ट का चौथा दिन आज 17 दिसंबर को शुरू हुआ. भारत ने अपने कल के 51 रन पर 4 विकेट से आगे खेलना शुरू किया. दिन के पहली ही गेंद पर पैट कमिंस ने केएल राहुल को आउट करने का मौका बनाया, लेकिन स्टीव स्मिथ ने कैच ड्रॉप कर दिया. केएल राहुल अभी बचे ही थे कि दिन के चौथे ओवर में रोहित शर्मा रन आउट होने से बच गए.
कल के नाबाद कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल बैटिंग करने उतरे और मिचेल स्टार्क दिन का चौथा ओवर लेकर आए. इस ओवर की आखिरी गेंद केएल राहुल ने धीरे से पुश करके रन चुराना चाहा, लेकिन रोहित शर्मा हिचकिचाहट में आ गए और राहुल की कॉल पर ध्यान नहीं दिया. लेकिन इसके बाद रोहित ने पूरी जान लगाकर दौड़ लगाई और डाइव मारते हुए रन पूरा किया. इसके बाद रोहित ने राहुल से कहा, “मैं रुक गया था यार.” हालांकि रोहित इसके बाद भी ज्यादा नहीं चल सके और केवल 10 रन बनाकर आउट हो गए.
लगातार असफल रहे रोहित
रोहित शर्मा टेस्ट मैचों में लगातार अपनी बल्लेबाजी को लेकर संघर्ष करते नजर आ रहे हैं. उन्होंने पिछले 6 टेस्ट की 12 पारियों में केवल 142 रन बनाए हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस सीरीज में भी कप्तान रोहित तीन पारियों में 19 रन ही बना पाए हैं. उनके लगातार खराब प्रदर्शन और नेतृत्व के कारण ही भारत को 2012 के बाद पहली घर में न्यूजीलैंड के खिलाफ क्लीन स्वीप झेलनी पड़ी थी. पिछले 22 महीनों में रोहित केवल एक शतक लगा पाए हैं. ऐसै में अब उनकी बल्लेबाजी को लेकर भी काफी सवाल उठने लगे हैं.
तीसरे टेस्ट में संघर्ष कर रही टीम इंडिया, फॉलोऑन का खतरा
तीसरे टेस्ट में भारतीय टीम की बल्लेबाजी एक बार फिर संघर्ष करती नजर आ रही है. लंच तक 167 रन पर उसके 6 विकेट गिर चुके हैं. एक छोर पर टिके केएल राहुल भी 84 रन बनाकर आउट हो गए. फिलहाल रवींद्र जडेजा और नीतीश कुमार रेड्डी क्रीज पर मौजूद हैं. भारत ऑस्ट्रेलिया के 445 रन के जवाब में अभी 278 रन पीछे है, इसके साथी ही टीम इंडिया को फॉलोऑन से बचने के लिए भी कम से कम 79 रन बनाने होंगे और उसके पास 4 विकेट शेष हैं.
IND vs AUS: गोली की स्पीड से कूदे स्मिथ और धर दबोची गेंद, केएल राहुल भी हुए हैरान, देखें Video
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










