IND vs AUS: क्या रोहित को नीची गेंदें खेलने में हो रही समस्या, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

Updated:
विज्ञापन

Rohit Sharma during practice session

IND vs AUS: रोहित शर्मा (Rohit Sharma) चौथे टेस्ट से पहले प्रैक्टिस सेशन में अपना समय बिता रहे हैं. रविवार को रोहित प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए. गेंद उनके घुटने में लग गई. जिसके बाद उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. लोग उनकी फिटनेस और नीची गेंद को खेलने में होने वाली समस्या पर सवाल उठाने लगे.

विज्ञापन

IND vs AUS: भारतीय टीम चौथे टेस्ट के लिए मेलबर्न पहुंच चुकी है. टीम इंडिया प्रैक्टिस के लिए नेट्स पर लगातार पसीना बहा रही है. कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली समेत गेंदबाज भी अपनी तैयारियों में व्यस्त हैं. लेकिन कल इसी तरह के सेशन में रोहित शर्मा को एक गेंद घुटने में जा लगी. आकाशदीप की नीची गेंद पर रोहित को बुरी तरह चोट लग गई. इसे प्रशिक्षण के लिए तैयार पिच की गलती माना गया, लेकिन 22 दिसंबर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें रोहित पार्ट-टाइम गेंदबाज देवदत्त पडिक्कल की गेंद पर फिर चकमा खा गए. 

भारत के कप्तान रोहित शर्मा और टीम इंडिया को मेलबर्न में अपना नेट सेशन पुरानी पिच शुरू करना पड़ा. भारतीय टीम को प्रैक्टिस के लिए दी गईं वास्तविक विकेटों की तुलना में बहुत अलग थीं. गेंद नीची रहने के कारण, रोहित को पार्ट-टाइमर देवदत्त पडिक्कल की गेंदबाजी से निपटने में भी मुश्किल हुई. रोहित और पडिक्कल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें लोग भारतीय कप्तान को ट्रोल करने लगे. अभ्यास विकेट पर एक अंशकालिक खिलाड़ी का सामना करना कितना मुश्किल हो रहा है. एक ने लिखा कि हे भगवान, यह बहुत शर्मनाक है.

पिच में थी समस्या

रविवार को प्रैक्टिस सेशन के दौरान तेज गेंदबाज आकाश दीप की एक गेंद नीचे रह गई और कप्तान रोहित शर्मा के बाएं घुटने पर जा लगी थी. हालांकि रोहित की फिटनेस पर किसी भी चिंता को खारिज करते हुए, आकाशदीप ने कहा कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से बात करते हुए कहा कि जब हम क्रिकेट खेलते हैं, तो इस तरह की चोट सामान्य बात है. उन्हें लग रहा है कि यह विकेट सफेद गेंद के लिए था और पिच पर कम उछाल उसी को ध्यान में रखकर बनाया गया होगा. मीडिया रिपोर्टों से पता चला कि भारत उन विकेटों पर अभ्यास कर रहा था जो बिग बैश के लिए इस्तेमाल किए गए थे और लगातार उपयोग के कारण थोड़े खराब हो गए थे. हालांकि ऑस्ट्रेलिया टीम जिस पिच पर अभ्यास कर रही है वे थोड़ी नई लग रही थीं.

क्यूरेटर ने दी सफाई

हालांकि, सोमवार सुबह एमसीजी के प्रमुख क्यूरेटर मैट पेज ने स्पष्ट किया कि ताजा पिचें मैच शुरू होने से तीन दिन पहले ही पेश की जाती हैं. सोमवार को भारतीय टीम ने अभ्यास सत्र में भाग नहीं लिया. जब भी अगली बार नेट पर अभ्यास करेंगे, उन्हें भी ताजी पिचें दी जाएंगी. आपको बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मेलबर्न में खेला जाएगा. 26 दिसंबर को बॉक्सिंग डे के दिन शुरू होने वाले इस टेस्ट के लिए भारत ने अश्विन की जगह एक बदलाव किया है. भारत ने तनुष कोटियान को टीम में शामिल किया है. अब देखना होगा कि क्या उन्हें चौथे टेस्ट में मौका मिलेगा.

चौथे टेस्ट के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्क्वॉड

रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, अभिमन्यु ईश्वरन, देवदत्त पडिक्कल, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, तनुष कोटियान

शमी और सानिया की तस्वीर हुई वायरल, लेकिन सच्चाई कुछ और है, जानिए क्या है पूरा मामला

विज्ञापन
अनन्त नारायण शुक्ल

लेखक के बारे में

By अनन्त नारायण शुक्ल

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola