गिल के शतक के बाद मानव सुथार का कहर, दूसरे दिन अफगानिस्तान ने गंवाए 5 विकेट

Updated:
विज्ञापन
गिल के शतक के बाद मानव सुथार का कहर, दूसरे दिन अफगानिस्तान ने गंवाए 5 विकेट

भारतीय टीम (फोटो-सोशल मीडिया)

शुभमन गिल (126) और ऋषभ पंत (81) की शानदार पारियों की बदौलत भारत ने पहली पारी में 564 रन बनाए. जवाब में डेब्यूटेंट मानव सुथार की घातक गेंदबाजी के सामने अफगानिस्तान दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 113/5 ही बना सका और अब भी 459 रन पीछे है.

विज्ञापन

IND vs AFG Test, Day-2: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मुकाबले के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. मुकाबले के दूसरे दिन भारतीय टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 564 रन बनाए. वहीं दिन का खेल खत्म होने तक अफगानिस्तान की टीम 5 विकेट खोकर 113 रन बनाए. अफगानिस्तान अभी 459 रन से पीछे है.

दूसरे दिन भारतीय टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 368 रन से आगे खेलना शुरू किया. गिल ने 103 रन से आगे खेलना शुरू किया. गिल 177 गेंदों में 16 बाउंड्री के साथ 126 रन बनाकर आउट हुए, जबकि पंत ने 3 छक्कों और 6 चौकों के साथ 81 रन की पारी खेली.

वाशिंगटन सुंदर का अर्धशतक

इनके अलावा, वॉशिंगटन सुंदर 52 रन बनाकर नाबाद रहे. इससे पहले केएल राहुल ने 100, साई सुदर्शन ने 81 और यशस्वी जायसवाल ने 24 रन बनाए. विपक्षी खेमे से मोहम्मद सलीम सैफी ने 27 ओवरों में 140 रन देकर 6 विकेट हासिल किए, जबकि जियाउर रहमान और हशमतुल्लाह शाहिदी ने 1-1 विकेट हासिल किया.

अफगानिस्तान की खराब शुरुआत

इसके जवाब में अफगानिस्तान ने दूसरे दिन की समाप्ति तक 39.5 ओवरों में 5 विकेट खोकर 113 रन बना लिए हैं. इस टीम को महज 28 के स्कोर पर अब्दुल मलिक के रूप में पहला झटका लगा. अब्दुल टीम के खाते में सिर्फ 16 रन ही जोड़ सके. इसके बाद रहमानुल्लाह गुरबाज ने सेदिकुल्लाह अटल (17) के साथ 12 रन और रहमान शाह के साथ 22 रन की साझेदारी की. गुरबाज 40 गेंदों में 1 छक्के और 1 चौके के साथ 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे.

मानव सुथाल ने चटकाए 3 विकेट

इसके बाद रहमत शाह ने मोर्चा संभाला. उन्होंने कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी के साथ चौथे विकेट के लिए 36 रन जोड़े और पांचवें विकेट के लिए अफसर जजई (3) के साथ 15 रन जुटाए. दिन की समाप्ति तक रहमत शाह 81 गेंदों का सामना करते हुए 1 छक्के और 6 चौकों के साथ नाबाद 43 रन बना चुके हैं. भारत की तरफ से डेब्यूटेंट मानव सुथार 15.5 ओवरों में महज 21 रन देकर 3 विकेट हासिल कर चुके हैं, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 शिकार किए हैं.

यह भी पढ़ें: ऋषभ पंत के शॉट से टूटा ब्रॉडकास्टिंग ड्रोन, चोटिल होते-होते बचे खिलाड़ी; देखें VIDEO

विज्ञापन
उज्जवल सिन्हा

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola