ePaper

IND U19 vs SL U19: क्या फिर में चलेगा वैभव सूर्यवंशी का बल्ला? सेमीफाइनल में श्रीलंका से टक्कर

Updated at : 19 Dec 2025 9:35 AM (IST)
विज्ञापन
IND vs SL U19 Semi Final

भारत और श्रीलंका के बीच अंडर 19 एशिया कप का सेमीफाइनल, फोटो- सोशल मीडिया (X)

IND U19 vs SL U19: एसीसी मेंस अंडर 19 एशिया कप 2026 में भारतीय टीम अब तक अजेय रही है. सेमीफाइनल में उसका सामना श्रीलंका से होगा. ग्रुप स्टेज में भारत ने दमदार प्रदर्शन किया. वैभव सूर्यवंशी और अभिज्ञान कुंडू की बल्लेबाजी के साथ दीपेश देवेन्द्रन की गेंदबाजी टीम की बड़ी ताकत बनी हुई है.

विज्ञापन

IND U19 vs SL U19: एसीसी मेंस अंडर 19 एशिया कप 2025 (Asia Cup U19) में भारतीय टीम अब तक शानदार खेल दिखा रही है. आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) की कप्तानी में भारत ने ग्रुप स्टेज में लगातार जीत दर्ज की और सेमीफाइनल में जगह बनाई. अब शुक्रवार को टीम इंडिया का सामना श्रीलंका से होगा. इस मुकाबले में जीत हासिल कर भारत की नजरें सीधे फाइनल में पहुंचने पर होंगी. दुबई की पिचों पर भारतीय बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों ने संतुलित प्रदर्शन किया है. ऐसे में सेमीफाइनल में भी टीम से इसी लय को बरकरार रखने की उम्मीद होगी.

ग्रुप स्टेज में भारत का दबदबा

ग्रुप ए में भारतीय टीम का प्रदर्शन एकतरफा रहा. भारत ने अपने तीनों मुकाबले जीते और 6 अंकों के साथ टेबल में टॉप स्थान हासिल किया. मलेशिया के खिलाफ भारत ने आसानी से जीत दर्ज की. इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ भी टीम ने दबाव में बेहतरीन खेल दिखाया. यूएई के खिलाफ मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने बड़े रन बनाए और गेंदबाजों ने विपक्षी टीम को कोई मौका नहीं दिया. लगातार तीन जीत से टीम का आत्मविश्वास काफी मजबूत नजर आ रहा है. कप्तान आयुष म्हात्रे ने मैदान पर सही फैसले लिए और खिलाड़ियों ने उन्हें निराश नहीं किया.

श्रीलंका की राह आसान नहीं

दूसरी ओर श्रीलंका ने ग्रुप बी में अपने तीन में से दो मुकाबले जीते. टीम को एकमात्र हार बांग्लादेश के खिलाफ मिली. हालांकि नेपाल और अफगानिस्तान के खिलाफ श्रीलंका ने अच्छा खेल दिखाया. श्रीलंकाई टीम संतुलित नजर आई है लेकिन भारत के खिलाफ उसे अतिरिक्त मेहनत करनी होगी. बल्लेबाजी में श्रीलंका को अच्छी शुरुआत की जरूरत होगी जबकि गेंदबाजों को भारतीय टॉप ऑर्डर पर जल्दी दबाव बनाना होगा. सेमीफाइनल जैसे बड़े मुकाबले में अनुभव और संयम की अहम भूमिका रहेगी.

भारतीय बल्लेबाजों का शानदार प्रदर्शन

दुबई की पिचों पर भारतीय बल्लेबाजों ने अब तक सभी को प्रभावित किया है. खासकर वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) और अभिज्ञान कुंडू (Abhigyan Kundu) ने बड़े स्कोर बनाकर सुर्खियां बटोरी हैं. सूर्यवंशी ने यूएई के खिलाफ 171 रन की शानदार पारी खेली थी. इसके अलावा मलेशिया के खिलाफ भी उन्होंने अर्धशतक लगाया. हालांकि वह दोहरे शतक से चूक गए लेकिन उनकी पारी ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. वहीं अभिज्ञान कुंडू ने नंबर पांच पर बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 209 रन बनाए. उन्होंने 125 गेंदों में यह पारी खेली और युवा वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय बने. इन दोनों बल्लेबाजों की फॉर्म भारत के लिए बड़ी ताकत है.

गेंदबाजी में दीपेश देवेन्द्रन का असर

गेंदबाजी की बात करें तो भारतीय तेज गेंदबाज दीपेश देवेन्द्रन ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया है. वह अब तक टूर्नामेंट में 10 विकेट ले चुके हैं. हर मुकाबले में उन्होंने नई गेंद से भारत को शुरुआती सफलता दिलाई है. उनकी लाइन और लेंथ बल्लेबाजों को परेशान कर रही है. श्रीलंका के खिलाफ भी उनसे ऐसी ही उम्मीद होगी. इसके अलावा अन्य गेंदबाजों ने भी सही समय पर विकेट लेकर टीम का साथ दिया है. अगर भारत गेंद और बल्ले दोनों से इसी तरह खेलता रहा तो फाइनल में पहुंचना तय माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें-

कब और कहां देखें IND vs SA आखिरी टी20 मैच, जानें Live Streaming की पूरी डिटेल

कोच से ज्यादा टीम के… कपिल देव ने गौतम गंभीर की कोचिंग पर दिया दो टूक बयान

धोनी भाई का हमेशा आभारी… KKR में जाने के बाद मथीशा पथिराना का CSK के लिए भावुक संदेश

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola