ePaper

ICC Awards: शुभमन गिल को मिला आईसीसी का बड़ा तोहफा, इंग्लैंड सीरीज में मचाया था धमाल

Updated at : 12 Aug 2025 7:35 PM (IST)
विज्ञापन
ICC Awards: शुभमन गिल को मिला आईसीसी का बड़ा तोहफा, इंग्लैंड सीरीज में मचाया था धमाल

IND vs ENG: Shubhman Gill

ICC Awards: भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने इंग्लैंड दौरे पर शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच मैचों में 754 रन और चार शतक जमाए. इंग्लैंड में दोहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान बने. जुलाई 2025 के लिए उन्हें चौथी बार आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड मिला.

विज्ञापन

ICC Awards, Shubhman Gill: भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह मौजूदा दौर के सबसे भरोसेमंद और दमदार बल्लेबाजों में से एक हैं. इंग्लैंड दौरे पर शानदार प्रदर्शन करने के बाद गिल को जुलाई 2025 के लिए आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से नवाजा गया है. यह अवॉर्ड उनके करियर का चौथा ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ खिताब है, जो उन्हें दुनिया में सबसे आगे खड़ा करता है.

चौथी बार जीता ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड

गिल का यह चौथा आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड है. इससे पहले वह फरवरी 2025, जनवरी 2023 और सितंबर 2023 में भी यह खिताब जीत चुके हैं. यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह दुनिया के इकलौते खिलाड़ी बन गए हैं. इंग्लैंड दौरे पर उनकी बल्लेबाजी का जलवा इतना जबरदस्त था कि सीरीज के हर मैच में उनका बल्ला जमकर रन बरसाता रहा. पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में गिल ने कुल 754 रन बनाए, जिसमें चार शानदार शतक शामिल थे.

पहले टेस्ट में उन्होंने शतक जड़ा, हालांकि टीम को पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा. लेकिन असली कमाल उन्होंने दूसरे टेस्ट में दिखाया, जब पहली पारी में 269 रन और दूसरी पारी में 161 रन बनाकर इंग्लैंड के गेंदबाजों को पस्त कर दिया. उनकी इस ऐतिहासिक पारी की बदौलत भारत ने मुकाबला 336 रनों से जीता और सीरीज में वापसी की.

इंग्लैंड में लगाया दोहरा शतक

गिल ने इस दौरे पर इतिहास भी रचा. वह इंग्लैंड की धरती पर दोहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय टेस्ट कप्तान बने. उनकी पारी न सिर्फ रन के लिहाज से बड़ी थी, बल्कि मैच का रुख बदलने में भी निर्णायक रही. उनकी बल्लेबाजी में तकनीक, धैर्य और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन देखने को मिला, जिसने विपक्षी टीम के लिए मुश्किलें खड़ी कर दीं.

उनके इस प्रदर्शन की वजह से भारत ने 2-2 से सीरीज ड्रॉ की, जो इंग्लैंड जैसी परिस्थितियों में एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती है. आईसीसी ने गिल के लगातार प्रदर्शन और निर्णायक पारियों को देखते हुए उन्हें जुलाई 2025 के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ चुना.

शुभमन गिल का यह प्रदर्शन आने वाले महीनों में होने वाले एशिया कप और बड़े टूर्नामेंट्स से पहले भारतीय टीम के लिए शुभ संकेत है. क्रिकेट जगत में उनका यह रिकॉर्ड और फॉर्म बताता है कि वह आने वाले समय में भारतीय क्रिकेट के लिए कितने अहम साबित हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

IND vs ENG सीरीज से जियोहॉटस्टार को हुआ बड़ा फायदा, तोड़ा डिजिटल व्यूअरशिप रिकॉर्ड

Asia Cup 2025: टीम में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहा यह खिलाड़ी, इन खिलाड़ियों से है सीधी टक्कर

पप्पू यादव का लाल दिखा रहा DPL 2025 में कमाल, बिहार के इस बेटे ने लगी गेंदबाजों की क्लास

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola