Fact Check: क्या गौतम गंभीर ने छोड़ा टीम इंडिया के हेड कोच का पद? जानें क्या है पूरा सच!

Updated at : 25 Nov 2025 1:13 PM (IST)
विज्ञापन
Gautam Gambhir Resign

गौतम गंभीर के इस्तीफे वाली पोस्ट का पूरा सच क्या है?

Gautam Gambhir Leave Head Coach Post: भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर को लेकर एक पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें बताया गया है कि गंभीर ने कोच के पद से इस्तीफा दे दिया है. लेकिन इस पूरे वाक्या के पीछे का पूरा सच क्या है हम आपको बताते हैं.

विज्ञापन

भारत और साउथ अफ्रीका (India vs South Africa) के बीच दो टेस्ट मैच की सीरीज जारी है. इस सीरीज का दूसरा मुकाबला गुवाहाटी में खेला जा रहा है. लेकिन इसी मैच के बीच में एक बड़ी खबर सामने आई है जिसमें सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. यह है टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) से जुडी हुई. दरअसल सोशल मीडिया पर एक पोस्ट काफी वायरल हो रही है जिसमें ऐसा दिख रहा है कि गौतम गंभीर ने हेड कोच के पद से इस्तीफा दे दिया है. आईए हम आपको बताते हैं इसके पीछे का पूरा सच. (Is Gautam Gambhir Leave Head Coach Post).

क्या गंभीर ने छोड़ा हेड कोच का पद? 

टेस्ट क्रिकेट में लगातार टीम इंडिया के प्रदर्शन में गिरावट आने के कारण सोशल मीडिया पर कोच गौतम गंभीर की आलोचना हो रही है. इसी बीच एक चौंकाने वाला पोस्ट एक्स पर देखने को मिला जिसमें लिखा है कि गौतम गंभीर ने टीम इंडिया के हेड कोच के पद से इस्तीफा दे दिया है. जिसके बाद से पूरे सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई कि क्या सच में ऐसा कुछ हुआ है. इसी लिए प्रभात खबर ने इस पूरे प्रकरण को गंभीरता से देखते हुए इसकी जांंच शुरु की. 

गंभीर के इस्तीफे का वायरल पोस्ट

गौतम गंभीर के नाम से बनाया गया फर्जी अकाउंट, फोटो- स्क्रीन ग्रैब (@imravy_)

एक्स पर वायरल हो रहे पोस्ट जिस अकाउंट से पोस्ट किया गया है उसका हैंडल है @imRavY_ है और यह एक फर्जी अकाउंट है. गौतम गंभीर का असली एक्स अकाउंंट @GautamGambhir है. जिसको चैक करने पर पता चला कि गंभीर के अकाउंट से कोई भी ऐसा पोस्ट नहीं किया गया है. लेकिन अभी तक काफी फैंस भी इस भ्रामक पोस्ट को लेकर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे चुके हैं. यहां पर क्लिक करके आप गौतम गंभीर के असली अकाउंट पर जा सकते हैं.

गौतम गंभीर का एक्स अकाउंट, फोटो- स्क्रीन ग्रैब (@gautamgambhir)
गौतम गंभीर के अकाउंट से हुए कुछ नए पोस्ट, फोटो- स्क्रीन ग्रैब(@Gautamgambhir)

भ्रामक पोस्ट पर फैंस का रिएक्शन

गौतम गंभीर के कोच के पद से इस्तीफे वाले इस पोस्ट भ्रामक पर कई अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं. कुछ फैंस ने गंभीर के फैसले को सही बताया है. वहीं किसी यूजर ने लिखा है कि किसी पद से आपकी पहचान नहीं होती. आपने जो काम देश के लिए किया है वह हमेशा याद रखा जाएगा. इसके अलावा कुछ यूजर्स ने गंभीर के कार्यकाल में टीम इंडिया के प्रदर्शन को देखते हुए भी अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं.

गंभीर के कोच पद छोड़ने की भ्रामक खबर पर एक फैंन का रिएक्शन

इन सभी तथ्यों से पता चलता है कि गौतम गंभीर ने टीम इंडिया के हेड कोच के पद से इस्तीफा नहीं दिया है और यह सिर्फ एक भ्रामक खबर है.

ये भी पढ़ें-

गुवाहाटी टेस्ट के बीच टीम इंडिया के प्रदर्शन को लेकर अश्विन ने किया क्रिप्टिक पोस्ट, जानें क्या लिखा?

AUS vs ENG: धैर्य और समझदारी दिखाने… स्टुअर्ट ब्रॉड ने बताया ट्रेविस हेड के खिलाफ गेंदबाजी करने का गुरुमंत्र

IND vs SA: अनिल कुंबले ने संजू सैमसन के चयन पर उठाए सवाल, तीन विकेटकीपरों की नीति पर बहस तेज

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola