रॉबिन्सन और एटकिंसन के आगे बेबस दिखा न्यूजीलैंड, इंग्लैंड ने 115 रन से जीता पहला टेस्ट

मैच जीतने के बाद जश्न मनाते हुए इंग्लैंड के खिलाड़ी (फोटो-सोशल मीडिया)
पहली पारी में सिर्फ 140 रन पर सिमटने के बावजूद इंग्लैंड ने शानदार वापसी करते हुए न्यूजीलैंड को पहले टेस्ट में 115 रन से हरा दिया. ओली रॉबिन्सन ने मैच में 7 विकेट लेने के साथ 30 रन भी बनाए और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए. इस जीत के साथ इंग्लैंड ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है.
ENG vs NZ: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला इंग्लैंड ने अपने नाम किया. इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 115 रन के बड़े अंतर से हराया. इस जीत के साथ इंग्लैंड ने इस सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है. 254 रनों का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 138 रन पर सिमट गई. मैच में 7 विकेट लेने और 30 रन बनाने वाले इंग्लैंड के ओली रॉबिन्सन प्लेयर ऑफ द मैच रहे.
न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम 140 रन पर ही सिमट गई. इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन हैरी ब्रूक ने बनाए. ब्रूक ने 56 रन की पारी खेली. न्यूजीलैंड के लिए काइल जैमिसन ने 5, नाथन स्मिथ ने 3 और विल ओरूर्के ने 2 विकेट लिए थे.
न्यूजीलैंड की पहली पारी 113 रन पर सिमटी
न्यूजीलैंड अपनी पहली पारी में 113 रन पर सिमट कर इंग्लैंड से पहली पारी के आधार पर 27 रन से पिछड़ गई थी. न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन काइल जैमिसन ने 37 रनों की पारी खेली. इंग्लैंड के लिए ओली रॉबिन्सन ने 5 विकेट चटकाए.
दूसरी पारी में इंग्लैंड ने की वापसी
इंग्लैंड ने दूसरी पारी में एमिलो गे के 57, बेन डकेट के 33, जेमी स्मिथ के 39 और ओली रॉबिन्सन के 29 रन की मदद से 226 रन बनाए और पहली पारी में मिले 27 रन के आधार पर न्यूजीलैंड को जीत के लिए 254 रन का लक्ष्य दिया. न्यूजीलैंड की तरफ से नाथन स्मिथ ने सर्वाधिक 6 विकेट लिए.
दूसरी पारी में 138 पर सिमटी न्यूजीलैंड की टीम
254 रन का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 138 रन पर सिमट गई. डेवोन कॉन्वे ने 41 और ग्लेन फिलिप्स ने नाबाद 44 रन बनाए. पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने 18 रन बनाए. अन्य बल्लेबाजों में कोई भी दो अंकों में प्रवेश नहीं कर सका. इस लक्ष्य हासिल कर न्यूजीलैंड के पास टेस्ट में जीतने और 1-0 की बढ़त बनाने का पूरा मौका था, लेकिन कीवी बल्लेबाज पूरी तरह फ्लॉप साबित हुए. इंग्लैंड के लिए गस एटकिंसन ने सर्वाधिक 5 विकेट लिए.
यह भी पढ़ें: लॉर्ड्स में बारिश का साया, फिर भी इंग्लैंड की पकड़ मजबूत, सिर्फ 55 रन पर गिरे न्यूजीलैंड के 5 विकेट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By उज्जवल सिन्हा
उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट
उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.
पत्रकारिता का अनुभव
अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.
पेशेवर सफर
प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.
खेल से जुड़ाव
पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.
लेखन शैली और दृष्टिकोण
उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.
विशेषज्ञता (Expertise)
क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)
फुटबॉल
प्रो कबड्डी लीग
महिला क्रिकेट
IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट
डेटा-आधारित खेल विश्लेषण
एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी
SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट
स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग
एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग
लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










