Munaf Patel Fine: दिल्ली की सुपर जीत…कोच मुनाफ पटेल पर क्यों लगा जुर्माना, देने होंगे इतने रुपये

Munaf Patel
Munaf Patel Fine: दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बुधवार को रोमांचक मुकाबला खेला गया. जिसमें मैच का फैसला सुपर ओवर से कराया गया. दिल्ली ने हारे हुए मुकाबले को जीत लिया. सुपर ओवर में उसने राजस्थान रॉयल्स को हरा दिया. दिल्ली कैपिटल्स सुपर जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई, लेकिन टीम के गेंदबाजी कोच मुनफ पटेल को जुर्माना भरना होगा. उनपर आईपीएल ने भारी जुर्माना ठोक दिया है.
Munaf Patel Fine: दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजी कोच मुनाफ पटेल पर यहां राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच के दौरान आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और उनके खाते में एक डिमेरिट अंक जमा किया गया है. आईपीएल के बयान के अनुसार, “भारत के इस पूर्व तेज गेंदबाज ने आईपीएल आचार संहिता के खेल भावना से विपरीत आचरण करने से संबंधित अनुच्छेद 2.20 के लेवल एक का अपराध स्वीकार कर लिया है.” मुनाफ ने मैच रेफरी के इस फैसले को स्वीकार कर लिया है.
नहीं बताया गय, मुनाफ ने क्या गलती की थी
बयान में यह नहीं बताया गया है कि मुनाफ ने क्या गलती की थी लेकिन माना जा रहा है कि एक मैच अधिकारी के साथ बहस करने के कारण उन्हें दंडित किया गया है. मुनाफ संदेश देने के लिए अपने एक खिलाड़ी को मैदान में भेजना चाहते थे लेकिन मैच अधिकारियों ने उन्हें इसकी अनुमति नहीं दी.
सुपर ओवर में दिल्ली ने राजस्थान को हराया
बुधवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आईपीएल का 32वां मैच दिल्ली और राजस्थान के बीच खेला गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 5 विकेट खोकर 188 रन का स्कोर खड़ा किया. जिसमें जवाब में राजस्थान की टीम भी 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 188 रन ही बना पाई. इस तरह मैच टाई पर समाप्त हुआ. नतीजे के लिए सुपर ओवर कराया गया, जिसमें राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 11 रन बनाया. जवाब में दिल्ली ने 4 गेंद में ही 13 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










