ePaper

CPL 2025: बारबाडोस में देर रात लूटपाट, सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के दो खिलाड़ी बने निशाना, सुरक्षा पर उठे सवाल

Updated at : 11 Sep 2025 1:18 PM (IST)
विज्ञापन
ST Kitts & Nevis Patriots

सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स टीम के दो खिलाड़ियों से लूट, फोटो- सोशल मीडिया

CPL 2025: बारबाडोस में देर रात हथियारबंद लूट की घटना, सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के दो खिलाड़ी निशाना बने. पुलिस ने हथियार बरामद किया, खिलाड़ियों की सुरक्षा पर चिंता बढ़ी.

विज्ञापन

कैरेबियन प्रीमियर लीग 2025 (CPL 2025) इस समय कैरेबियन द्वीपों में खेला जा रहा है. लेकिन टूर्नामेंट के बीच में ही एक बड़ी घटना ने सभी को चौंका दिया. बारबाडोस में देर रात हुई लूटपाट में दो खिलाड़ियों को निशाना बनाया गया. यह घटना 9 सितंबर की रात 3:00 बजे (भारतीय समयानुसार) हुई. घटना के बाद से खिलाड़ियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. (Robbery With Two Players of St Kitts and Nevis Patriots)

लुटेरे ने बनाया खिलाड़ियों को निशाना

बारबाडोस टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, लुटेरे ने देर रात दो खिलाड़ियों को रोका और उनके पास मौजूद सामान लूट लिया. इस दौरान एक खिलाड़ी की गर्दन से चेन भी तोड़ ली गई. पुलिस ने घटनास्थल से हथियार बरामद किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि दोनों खिलाड़ी सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स टीम के हैं. राहत की बात यह है कि कोई भी वेस्टइंडीज क्रिकेटर इस वारदात का शिकार नहीं हुआ.

बारबाडोस रॉयल्स के मैच पर भी नजर

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब बारबाडोस रॉयल्स की टीम अपने घरेलू मैदान पर लगातार मैच खेल रही है. टीम का अगला मुकाबला 11 सितंबर को पैट्रियट्स के खिलाफ होगा. इसके बाद वे 12 सितंबर को त्रिनबागो नाइट राइडर्स और 14 सितंबर को गयाना अमेजन वॉरियर्स से भिड़ेंगे. खिलाड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्थानीय प्रशासन और सीपीएल मैनेजमेंट ने अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम करने के संकेत दिए हैं.

अंक तालिका में बारबाडोस सबसे नीचे

बारबाडोस रॉयल्स का प्रदर्शन CPL 2025 में बेहद निराशाजनक रहा है. रोवमैन पॉवेल की अगुआई वाली टीम अब तक सिर्फ एक जीत हासिल कर पाई है और अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर है. वहीं सेंट लूसिया किंग्स 9 में से 5 जीत के साथ 12 अंक लेकर शीर्ष स्थान पर काबिज हैं. उनका नेट रन रेट +0.885 है. त्रिनबागो नाइट राइडर्स भी 12 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद हैं और इन दोनों टीमों ने टूर्नामेंट के अगले दौर में जगह बना ली है.

प्लेऑफ शेड्यूल पर टिकी निगाहें

टूर्नामेंट अब अपने अहम पड़ाव की ओर बढ़ रहा है. एलिमिनेटर मुकाबला 16 सितंबर को खेला जाएगा. इसके अगले दिन, यानी 17 सितंबर को पहला क्वालिफायर आयोजित होगा. एलिमिनेटर जीतने वाली टीम और पहले क्वालिफायर हारने वाली टीम के बीच 19 सितंबर को दूसरा क्वालिफायर खेला जाएगा. वहीं सीपीएल 2025 का फाइनल 21 सितंबर को होगा, जो भारतीय समयानुसार 22 सितंबर की सुबह 5:30 बजे से शुरू होगा.

ये भी पढ़ें-

Asia Cup 2025: India vs Pakistan मैच की टिकट बिक्री सुस्त, रोहित-विराट की गैरमौजूदगी और महंगे दाम पर सवाल

Asia Cup 2025: कोचिंग को लेकर शिवम दुबे का बड़ा खुलासा, गंभीर के भरोसे से बने टीम के अहम ऑलराउंडर

Asia Cup 2025: पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलेंगे कुलदीप! पूर्व क्रिकेटर के इस बयान ने मचाया बवाल

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola