यूएई को हराने के बाद सूर्यकुमार ने खोला राज, टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का क्यों लिया फैसला
एशिया कप 2025 में यूएई को हराने के बाद सूर्यकुमार यादव का बयान. फोटो- सोशल मीडिया.
Asia Cup 2025 India vs UAE: एशिया कप टी20 में भारत ने शानदार शुरुआत करते हुए यूएई को नौ विकेट से हराया. कुलदीप यादव की घातक स्पिन और गेंदबाजों की अनुशासित रणनीति से मेजबान टीम 57 रन पर सिमट गई. जवाब में भारत ने सिर्फ 4.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर आरामदायक जीत दर्ज की.
Asia Cup 2025 India vs UAE: भारत ने एशिया कप टी20 टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को महज 57 रन पर समेटकर नौ विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की. कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर की रणनीति को गेंदबाजों ने शानदार ढंग से अमल में उतारा. कुलदीप यादव ने 2.1 ओवर में केवल सात रन देकर चार विकेट चटकाए, जबकि जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल और शिवम दुबे ने भी प्रभावशाली गेंदबाजी करते हुए विपक्षी बल्लेबाजी क्रम को तहस-नहस कर दिया. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बुधवार को इस जीत के बाद अपने गेंदबाजों के प्रदर्शन की प्रशंसा की. यूएई में ओस गिरने की बात सामने आई थी, इसके बाद भी सूर्यकुमार ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया, इस पर उन्होंने मैच के बाद बात की.
पहले गेंदबाजी के फैसले पर सूर्यकुमार ने कहा कि देखना चाहता था कि विकेट कैसा खेल रहा है. दूसरी पारी में भी यही स्थिति थी. हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी के लिए कई लड़के यहाँ आए थे, विकेट अच्छा लग रहा था, लेकिन यह धीमा था और स्पिनरों की भूमिका अहम थी. यहाँ अभी बहुत गर्मी है. सूर्यकुमार ने मैच के बाद कहा, ‘‘लड़कों ने शानदार प्रदर्शन किया. हम मैदान पर पूरी ऊर्जा के साथ उतरना चाहते थे और बल्लेबाजी में भी यही चीज दिखाई दी. विकेट अच्छा था. लेकिन यहां बहुत गर्मी भी है. स्पिनरों ने अच्छी गेंदबाजी की लेकिन जसप्रीत बुमराह, शिवम दुबे और हार्दिक पंड्या ने भी बढ़िया गेंदबाजी की.’’
सूर्यकुमार ने अभिषेक शर्मा (30 रन) की भी तारीफ की. उन्होंने कहा, ‘‘अभिषेक इस समय इस प्रारूप में शीर्ष बल्लेबाज हैं और इसका कारण उनकी यही (आक्रामक) शैली है. वह लय सेट करते हैं, चाहे हम 200 या 50 का पीछा करें, उनका प्रदर्शन अविश्वसनीय है। पर निगाहें अगले मुकाबले (14 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ) पर हैं.’’
शिवम दुबे ने भी ढाया कहर
भारत की गेंदबाजी के दौरान शिवम दुबे ने दो ओवर में तीन विकेट लेकर अपने टी20 करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया. यूएई के लिए अलीशान शराफू (22 रन) और मोहम्मद वसीम (19 रन) ही कुछ देर टिक पाए, बाकी बल्लेबाज भारतीय स्पिन तिकड़ी के सामने जूझते नजर आए. वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने महज 4.3 ओवर में एक विकेट खोकर 60 रन बना लिए और आसान जीत हासिल की. सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 16 गेंदों पर 30 रन की आतिशी पारी खेली जिसमें दो चौके और तीन छक्के शामिल थे.
उप-कप्तान शुभमन गिल ने नौ गेंदों में नाबाद 20 रन बनाए और विजयी चौका लगाया, जबकि सूर्यकुमार यादव पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर सात रन बनाकर नाबाद लौटे. यह मैच भारतीय बल्लेबाजों के लिए मानो अभ्यास सत्र जैसा रहा, जिसमें यूएई के गेंदबाज पूरी तरह असहाय दिखे. दुबई की पिच पर स्पिनरों को मिल रही मदद को देखते हुए उम्मीद है कि भारत की यह गेंदबाजी तिकड़ी आगामी मैचों में भी विरोधी टीमों के लिए बड़ी चुनौती साबित होगी.
ये भी पढ़ें:-
‘अब यूएई के खिलाफ भी तुम्हें बुमराह चाहिए?, गंभीर के फैसले से अजय जडेजा हैरान
IND vs UAE: ‘इधर मत देखो’ टॉस के समय सूर्यकुमार ने विपक्षी कप्तान को दी चेतावनी, Video Viral
ICC Rankings: Asia Cup 2025 से पहले भारतीय गेंदबाजों की बड़ी छलांग, टॉप 10 में इतने इंडियन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










