ePaper

Asia Cup 2025: BAN vs HK मैच में ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन, यहां देखें लाइव मैच

Updated at : 11 Sep 2025 8:21 PM (IST)
विज्ञापन
Asia Cup 2025: Bangladesh vs Hong Kong

एशिया कप 2025 बांग्लादेश बनाम हॉन्गकॉन्ग

Asia Cup 2025: बांग्लादेश और हॉन्गकॉन्ग के बीच मैच में दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन जारी हो गई है. एशिया कप के तीसरे मैच में पिच थोड़ी सूखी लग रही है. इसमें दरारें थोड़ी खुल गई हैं. सोनी स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं लाइव मैच.

विज्ञापन

Asia Cup 2025: बांग्लादेश और हॉन्गकॉन्ग (Bangladesh vs Hong Kong) के बीच एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) का तीसरा मुकाबला शुरु हो गया है. बांग्लादेश की टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. इस मैच के साथ ही आज यानी 11 सितंबर को बांग्लादेश के सफर का आगाज हो रहा है. 

बांग्लादेश ने जीता टॉस

एशिया कप 2025 के तीसरे मैच में बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला लिया. इसके साथ ही उन्होंने कहा “हमारा पहला मैच है, पता नहीं पिच कैसी रहेगी, इसलिए गेंदबाजी करने की सोच रहे हैं. पिछली तीन सीरीज में हमने बहुत अच्छा क्रिकेट खेला है, लेकिन ये अलग हालात हैं. तीन तेज गेंदबाज, दो स्पिनर और छह बल्लेबाज. हर मैच हमारे लिए अहम है. हमें अपना शत-प्रतिशत देना होगा.”

इसके बाद हॉन्गकॉन्ग के कप्तान यासिम मुर्तजा ने कहा “हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे. हमें वो मिला जो हम चाहते थे. पिछले मैच में बल्लेबाजों से मध्यक्रम में कुछ गलतियां हुईं. जो कुछ भी हुआ है, वो पहले ही हो चुका है. आज नया दिन है.”

पिछले मैच से सूखी है पिच

अगर के मैच में पिच की बात करे तो यह एक ऐसी पिच है जिस पर पहले भी खेला जा चुका है और यह बहुत सूखी लग रही है. इसमें दरारें थोड़ी खुल गई हैं. पिछले दो दिनों में इस पर अच्छी तरह से पानी पड़ा है और रोलिंग भी हुई है. मैदान पर गेंद फिसलेगी और इस विकेट पर गेंदबाजों के लिए ज्यादा मदद मिलेगी. दोनों टीमों के लिए हवा का फायदा उठाना जरूरी है.

कहां देख सकते हैं लाइव मैच

एशिया कप 2025 में बांग्लादेश और हॉन्गकॉन्ग का लाइव मैच को सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर देखा जा सकता है. इस बार विभिन्न भाषाओं में मैचों का लाइव दिखाया जा रहा है. जिसमें हिंदी, अंग्रेजी, तमिल और तेलुगु शामिल है. सोनी स्पोर्ट्स टेन 1,2,3 पर मैच का लाइव प्रसारण होगा. इसके अलावा Sonyliv ऐप पर भी लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं.

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

बांग्लादेश: लिटन दास (विकेटकीपर/कप्तान), परवेज हुसैन इमोन, तंजीद हसन तमीम, तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन, जकर अली, महेदी हसन, रिशद हुसैन, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान.

हांगकांग: यासिम मुर्तजा (कप्तान), जीशान अली (विकेटकीपर), अंशुमान रथ, बाबर हयात, निजाकत खान, कल्हण चल्लू, किंचित शाह, ऐजाज खान, एहसान खान, आयुष शुक्ला, अतीक इकबाल.

ये भी पढ़ें-

क्या सचिन तेंदुलकर बनेंगे BCCI अध्यक्ष? मैनेजमेंट फर्म ने दिया बड़ा बयान

Asia Cup 2025: पाकिस्तान और ओमान के बीच इस दिन होगा मुकाबला, जानें कब और कहां देखें मैच

मोहसिन खान पाकिस्तान के क्रिकेट हीरो से बॉलीवुड स्टार तक, भारत-पाक मुकाबलों की सुनहरी यादें

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola