ePaper

विराट की तुलना धोनी से भी नहीं..., बाबर आजम से कंपेयर करने पर भड़का पाकिस्तानी खिलाड़ी

Updated at : 13 Aug 2025 2:36 PM (IST)
विज्ञापन
Ahmed Shehzad reaction on Babar Azam Comparison with Virat Kohli

Ahmed Shehzad reaction on Babar Azam Comparison with Virat Kohli.

Ahmed Shehzad on Babar Azam Comparison with Virat Kohli: भारत-पाक क्रिकेट प्रतिद्वंद्विता में कभी भारत की बल्लेबाजी और पाकिस्तान की गेंदबाजी हावी रहती थी. मौजूदा समय में बाबर आजम का नाम चर्चा में है, जिनकी तुलना विराट कोहली से होती है. हालांकि पूर्व बल्लेबाज अहमद शहजाद ने ऐसी तुलना का विरोध किया है.

विज्ञापन

Ahmed Shehzad on Babar Azam Comparison with Virat Kohli: भारत पाकिस्तान के बीच क्रिकेट की प्रतिद्वंद्विता खिलाड़ियों के प्रदर्शन के अनुरूप दिखती है. कभी भारत की बल्लेबाजी का डंका बजता था (निस्संदेह अब भी है), तो पाकिस्तान की गेंदबाजी का कहर दिखता था. वसीम अकरम, इमरान खान, यूनिस खान, सईद अनवर, शोएब अख्तर और सकलैन मुश्ताक जैसे गेंदबाजों की तूती बोलती थी. वर्तमान में पाकिस्तान से शायद ही कोई बल्लेबाज हो, जिसका नाम प्रभावी रूप से लिया जा सके. हालांकि बाबर आजम का नाम जरूर चर्चाओं में रहा है. उनकी तुलना विराट कोहली से भी की जाती है, लेकिन पूर्व पाकिस्तान बल्लेबाज अहमद शहजाद ने खिलाड़ियों की तुलना करने की प्रवृत्ति, खासकर बाबर आज़म की आधुनिक दौर के महान खिलाड़ी विराट कोहली से तुलना, पर कड़ी आपत्ति जताई है. 

एक इंटरव्यू में शहजाद ने कहा कि ऐसी तुलना न केवल अनुचित है बल्कि खिलाड़ियों पर अनावश्यक दबाव भी डालती है, जो इस समय बाबर की परेशानियों में साफ नज़र आ रहा है. उन्होंने कहा, “जब सबकुछ ठीक चल रहा था, तब आप खिलाड़ियों की तुलना करने के अभियान चला रहे थे. अब जब प्रदर्शन नहीं आ रहा है, तो कह रहे हैं कि ‘दो खिलाड़ियों की तुलना मत करो’. क्यों नहीं? विराट कोहली की तुलना दुनिया के किसी भी खिलाड़ी से नहीं की जा सकती. वह इस पीढ़ी के लेजेंड हैं, एक रोल मॉडल हैं. आप उनकी तुलना एमएस धोनी से भी नहीं कर सकते. धोनी भले ही महान कप्तान रहे हों, लेकिन बल्लेबाज, क्रिकेटर और एथलीट के रूप में कोहली बेमिसाल हैं. किसी की तुलना किसी से नहीं करनी चाहिए क्योंकि यह अनुचित है और यह अतिरिक्त दबाव डालती है, जो हम अब बाबर आजम पर देख रहे हैं.”

Ahmed shehzad on babar azam. Image: x

विराट कोहली के लिए किंग कोहली जैसे शब्द इस्तेमाल किए जाते हैं. उनकी बल्लेबाजी का रौब ही ऐसा था कि ऑस्ट्रेलिया जैसे देश में उनका डंका बजा था. बाबर आजम से भी पाकिस्तानी आवाम को यही उम्मीद थी, लेकिन बाबर आजम फेल रहे. उनके सपोर्टर्स लगातार उनकी हौसला अफजाई करते हैं, लेकिन पिछले 72 पारियों से उनका बल्ला एक अदद शतक को तरस रहा है. 

बाबर के फॉर्म में गिरावट पर महीनों से चर्चा हो रही है. उनका आखिरी शतक नेपाल के खिलाफ आया था. 2023 के बाद से, किसी भी क्रिकेटर का शतक के बिना इतना लंबा सूखा नहीं रहा है. इसके साथ ही, 2024 से बाबर और मोहम्मद रिजवान ही एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं, जो फुल मेंबर देशों में 80 से कम स्ट्राइक रेट के साथ खेल रहे हैं. 

उनकी ये मुश्किलें कप्तानी बदलने के बाद और बढ़ गई हैं. हाल ही में वेस्ट इंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में उन्होंने पहले मैच में 47, दूसरे मैच में 0 और तीसरे मैज में केवल 9 रन बनाए. तीसरे मैच में, तो पाकिस्तान को 202 रनों से हार झेलनी पड़ी, जिससे 34 साल में पहली बार कैरेबियाई टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीती.

ये भी पढ़ें:-

वर्ल्ड क्रिकेट में बाएं हाथ के बादशाह, सबसे ज्यादा रन बनाने और विकेट लेने वाले टॉप-5 लेफ्ट हैंडेड क्रिकेटर्स

फेल हो रहे बाबर-रिजवान, वहीं इंडियन की छोड़ी जगह पर पाकिस्तानी बल्लेबाज शतक पर शतक जड़ रहा

सरफराज खान दरकिनार, आयुष म्हात्रे का बढ़ा कद, अंडर-19 के बाद इस टीम की संभालेंगे कमान

विज्ञापन
Anant Narayan Shukla

लेखक के बारे में

By Anant Narayan Shukla

इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट. करियर की शुरुआत प्रभात खबर के लिए खेल पत्रकारिता से की और एक साल तक कवर किया. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में गहरी रुचि ने इंटरनेशनल घटनाक्रम में दिलचस्पी जगाई. अब हर पल बदलते ग्लोबल जियोपोलिटिक्स की खबरों के लिए प्रभात खबर के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola