जिंबाब्वे ने श्रीलंका की लगाई ‘लंका’, 6 विकेट से मेजबान टीम को हराया

Updated:
विज्ञापन
जिंबाब्वे ने श्रीलंका की लगाई ‘लंका’, 6 विकेट से मेजबान टीम को हराया

Sri Lanka vs Zimbabwe: टी20 वर्ल्ड कप में जिंबाब्वे ने बड़ा उलटफेर करते हुए श्रीलंका को 6 विकेट से हरा दिया. जिंबाब्वे ने श्रीलंका को पहले 178 के स्कोर पर रोक दिया, फिर 19.3 ओवर में 4 विकेट खोकर 182 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया.

विज्ञापन

Sri Lanka vs Zimbabwe: जिंबाब्वे की ओर से ब्रायन बेनेट ने नाबाद अर्धशतीय पारी खेली. जबकि कप्तान सिकंदर रजा ने 45 रन बनाए. रजा ने 26 गेंदों का सामना किया, जिसमें 2 चौके और 4 छक्के जमाए. ब्रायन बेनेट ने 48 गेंदों का सामना किया, जिसमें 8 चौके की मदद से 63 रन बनाए और टीम को जीत दिलाकर ही वापस लौटे. जिंबाब्वे और श्रीलंका अपना आखिरी लीग मुकाबला खेल रहे थे. दोनों टीमें सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है. विकेटकीपर तादिवानाशे मारुमानी ने 26 गेंदों में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 34 रन बनाया. जबकि रयान बर्ल ने 12 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 23 रन बनाया.

निशांका पर भारी पड़े ब्रायन बेनेट

श्रीलंका के पाथुम निशांका की पारी पर जिंबाब्वे के ब्रायन बेनेट की पारी भारी पड़ गई. पाथुम निशांका ने 41 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 62 रनों की पारी खेली थी. जबकि ब्रायन ने 48 गेंदों में नाबाद 63 रनों की पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिला दिया.

जिंबाब्वे के बल्लेबाजों ने श्रीलंकाई गेंदबाजों की लगाई क्लास

जिंबाब्वे के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन दिखाया. श्रीलंकाई दिग्गज गेंदबाज जिंबाब्वे के बैटर के सामने विवश नजर आए. दिलशान मदुशंका ने 3 ओवर में 20 रन दिए और कोई भी विकेट नहीं ले पाए. जबकि प्रमोद मदुशंका ने दो ओवर में 23 रन लुटा दिए. महेश थीक्शाना ने 3.3 ओवर की गेंदबाजी में 47 रन लुटा दिए और विकेट लेने में विफल रहे. श्रीलंका ओर से दसुन शनाका और दुनीथ वेलालेज ने एक-एक विकेट लिए. जबकि दुशन हेमंथा ने दो विकेट लिए.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola