पाकिस्तान के बल्लेबाज उमर अकमल पर हुई कार्रवाई, पीसीबी ने 3 साल के लिए लगाया प्रतिबंध
Author : Sameer Oraon Published by : Prabhat Khabar Updated At : 27 Apr 2020 6:05 PM
पाकिस्तान टीम के बल्लेबाज उमर अकमल को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भ्रस्टाचार के मामले में क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट से बर्खास्त कर दिया है
पाकिस्तान टीम के बल्लेबाज उमर अकमल को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भ्रष्टाचार के मामले में क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट से बर्खास्त कर दिया है, ये प्रतिबंध 3 साल के लिए लगाया गया है. अकमल के खिलाफ पीसीबी की अनुशासनात्मक समिति जांच कर रही थी जिसमें उन्हें मैच फिक्सिंग का दोषी पाया गया. पीसीबी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि उमर अकमल पर अनुशासनात्मक पैनल के अध्यक्ष जस्टिस (रिटायर्ड) फजल-ए-मीरन चौहान की ओर से क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से तीन साल का प्रतिबंध लगाया गया है.
लेकिन इस खिलाड़ी ने पहले इस बात का खुलासा किया था कि 2015 वर्ल्ड कप के दौरान उनसे फिक्सरों ने बात की थी और मैच छोड़ने के लिए पैसों का भी ऑफर किया गया था. उन्होंने बताया था कि वो मैच भारत के खिलाफ था.
29 वर्षीय इस बल्लेबाज ने पाकिस्तान के तरफ से अब तक 16 टेस्ट, 121 वनडे और 84 टी- 20 मैच खेले हैं जिसमें टेस्ट में उन्होंने 35 की औसत से 1003 रन जबकि वनडे में उन्होंने 34 की औसत से 3194 रन बनाएं हैं, वहीं अगर हम उनके टी 20 करियर की बात करें तो 26 की औसत से 1690 रन बनाएं हैं.
आपको बता दें कि ये कार्रवाई उमर अकमल पर इसलिए की गयी है क्योंकि उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग से पहले मैच फिक्सरों से मिले थे और मैच फिक्स किया था. जांच कमेटी ने उस समय अकमल का मोबाइल भी जब्त कर लिया था. पिछले महीने ही अकमल को PCB की एंटी करप्शन यूनिट ने नोटिस जारी करके उनसे जवाब मांगा था. अकमल को 20 फरवरी को निलंबित कर दिया गया था और 17 मार्च को आरोप का नोटिस जारी किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










