ePaper

पाकिस्तानी बल्लेबाज हारिस सोहेल ने कहा, हमें भूलना होगा कि हम भारत के खिलाफ खेल रहे

Updated at : 30 May 2017 10:28 AM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तानी बल्लेबाज हारिस सोहेल ने कहा, हमें भूलना होगा कि हम भारत के खिलाफ खेल रहे

बर्मिंघम : पाकिस्तान को भारत के खिलाफ चैम्पियंस ट्राफी के अपने पहले मैच में अतिरिक्त प्रेरणा की जरूरत नहीं है लेकिन बल्लेबाज हारिस सोहेल ने कहा कि उनकी टीम को विरोधी टीम के बारे में भूलना होगा. एजबस्टन में बारिश के कारण पाकिस्तान और आस्ट्रेलिया के बीच अंतिम अभ्यास मैच में 10 . 2 ओवर […]

विज्ञापन

बर्मिंघम : पाकिस्तान को भारत के खिलाफ चैम्पियंस ट्राफी के अपने पहले मैच में अतिरिक्त प्रेरणा की जरूरत नहीं है लेकिन बल्लेबाज हारिस सोहेल ने कहा कि उनकी टीम को विरोधी टीम के बारे में भूलना होगा.

एजबस्टन में बारिश के कारण पाकिस्तान और आस्ट्रेलिया के बीच अंतिम अभ्यास मैच में 10 . 2 ओवर का ही खेल हो पाया जिसमें स्टीवन स्मिथ की टीम ने एक विकेट पर 57 रन बनाये.

पाकिस्तान की नजरें अब इसी मैदान पर भारत के खिलाफ रविवार को होने वाले मैच पर टिकी हैं. सोहेल ने ऐसे में टीम से अपील की है कि वे इस पुरानी प्रतिद्वंद्विता की भावनाओं में नहीं बहे.

उमर अकमल के विकल्प के तौर पर टीम में शामिल किए गए सोहेल ने टीम की तैयारी के संदर्भ में कहा, ‘‘हमारी तैयारी अच्छी रही है, हमें कुछ अच्छे दिन मिले. भारत के खिलाफ मैच काफी बड़ा है, काफी बड़ा मैच. लेकिन यह सिर्फ एक मैच है.” उन्होंने कहा, ‘‘हम खुद को सभी कड़े मैचों के लिए तैयार कर रहे हैं. हमारा मजबूत पक्ष हमारी गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण है और हम अपने खेल के इन सभी पहलुओं पर काम कर रहे हैं.”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola