ePaper

नियमों पर गौर करे आईपीएल, कोई तड़के दो बजे क्रिकेट नहीं खेल सकता : नाथन कूल्टर

Updated at : 18 May 2017 5:12 PM (IST)
विज्ञापन
नियमों पर गौर करे आईपीएल, कोई तड़के दो बजे क्रिकेट नहीं खेल सकता : नाथन कूल्टर

बेंगलुरु : कोलकाता नाइटराइडर्स के तेज गेंदबाज नाथन कूल्टर नाइल ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बारिश से प्रभावित आईपीएल एलिमिनेटर के तड़के एक बजकर 30 मिनट पर समाप्त होने के बाद कहा कि आईपीएल के नियमों पर फिर से गौर करने की जरूरत है. बारिश ने एक बार केकेआर की उम्मीदों पर पानी फेर दिया […]

विज्ञापन


बेंगलुरु :
कोलकाता नाइटराइडर्स के तेज गेंदबाज नाथन कूल्टर नाइल ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बारिश से प्रभावित आईपीएल एलिमिनेटर के तड़के एक बजकर 30 मिनट पर समाप्त होने के बाद कहा कि आईपीएल के नियमों पर फिर से गौर करने की जरूरत है. बारिश ने एक बार केकेआर की उम्मीदों पर पानी फेर दिया था लेकिन आखिर में वह डकवर्थ लुईस पद्वति से सात विकेट से जीत दर्ज करके क्वालीफायर में जगह बनाने में सफल रहा.

कूल्टर नाइल ने कहा, ‘‘तब तक कोई नर्वस नहीं था जबकि वे तड़के 12 बजकर 40 मिनट पर आखिरी बार निरीक्षण के लिये गये. ऐसा लग रहा था कि मैं खेलना नहीं चाहता हूं. समय काफी था और नियमों को इस पर गौर करना चाहिए. मेरे कहने का मतलब है कि सुबह दो बजने वाले थे. आप तड़के दो बजे क्रिकेट नहीं खेल सकते. लेकिन मैं परेशान नहीं था. ” कूल्टर नाइल ने तीन विकेट लिये. उन्होंने 19वें ओवर में केवल तीन रन दिये और दो विकेट लिये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola