तेंदुलकर चाहते हैं चैंपियंस ट्रॉफी का हिस्सा बने टीम इंडिया

नयी दिल्ली : सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ सहित कई अन्य पूर्व भारतीय खिलाड़ी अगले महीने इंग्लैंड में होने वाली चैम्पियंस ट्राफी में देश की टीम की हिस्सेदारी के पक्ष में हैं. ‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ में एक रिपोर्ट के अनुसार तेंदुलकर और द्रविड़ उन 12 पूर्व क्रिकेटरों के समूह में से एक हैं जो भारत को आगामी […]
नयी दिल्ली : सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ सहित कई अन्य पूर्व भारतीय खिलाड़ी अगले महीने इंग्लैंड में होने वाली चैम्पियंस ट्राफी में देश की टीम की हिस्सेदारी के पक्ष में हैं. ‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ में एक रिपोर्ट के अनुसार तेंदुलकर और द्रविड़ उन 12 पूर्व क्रिकेटरों के समूह में से एक हैं जो भारत को आगामी चैम्पियंस ट्राफी में खेलते हुए देखना चाहते हैं.
वेबसाइट ने कहा कि तेंदुलकर, द्रविड़, जहीर खान, गुंडप्पा विश्वनाथ, संदीप पाटिल, संजय मांजरेकर, आकाश चोपड़ा, अजीत अगरकर, वेंकटेश प्रसाद, सबा करीम, मुरली कार्तिक और दीप दासगुप्ता की एक सी राय थी कि भारत को चैम्पियंस ट्राफी में अपने खिताब का बचाव करने का प्रयास करना चाहिए जो उसने 2013 में जीता था.
बीसीसीआई गंभीरता से चैम्पियंस ट्राफी से हटने पर विचार कर रहा है जबकि उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त आयोजकों की समिति ने स्पष्ट कर दिया है कि कोई भी फैसला उसकी सहमति के बिना नहीं लिया जा सकता.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










