हार कर बोले रोहित, जीत के करीब पहुंचकर हारना निराशाजनक

मुंबई : मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने इंडियन प्रीमियर लीग मैच में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट से मिली तीन रन की हार के बाद कहा कि जीत के इतने करीब पहुंचकर हारना निराशाजनक रहा. इस हार से मुंबई की लगातार छह जीत की विजय लय भी टूट गयी. रोहित ने कहा, ‘‘मुझे लगता है […]
मुंबई : मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने इंडियन प्रीमियर लीग मैच में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट से मिली तीन रन की हार के बाद कहा कि जीत के इतने करीब पहुंचकर हारना निराशाजनक रहा. इस हार से मुंबई की लगातार छह जीत की विजय लय भी टूट गयी.
रोहित ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हमने अपना सर्वश्रेष्ठ किया, सबकुछ किया, लेकिन मैच नहीं जीत पाना निराशाजनक रहा. मैं हमारे प्रदर्शन की ज्यादा आलोचना नहीं करना चाहता. हमने बीच में विकेट खो दिये और यह हमारी चूक रही. ” उन्होंने कहा, ‘‘यह दिलचस्प मैच रहा. पिच थोड़ी सूखी थी लेकिन स्पिनरों के मुफीद थी. हमारे स्पिनरों ने अच्छा काम किया. वानखेडे स्टेडियम में गेंदबाजी करने के लिये आपको यहां की रफ्तार को समझना होता है. ”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




