IPL : एक बार फिर चल गया गंभीर का दावं

कोलकाता : इंडियन प्रीमियर लीग के दसवें संस्करण में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर का विपक्षी टीम को भौचक्का कर देनेवाला दावं एक बार फिर काम कर गया. केकेआर में बतौर विशेषज्ञ स्पिनर शामिल सुनील नारायण से एक बार फिर पारी की शुरुआत करा के गंभीर ने यह साबित कर दिया कि आइपील […]
कोलकाता : इंडियन प्रीमियर लीग के दसवें संस्करण में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर का विपक्षी टीम को भौचक्का कर देनेवाला दावं एक बार फिर काम कर गया. केकेआर में बतौर विशेषज्ञ स्पिनर शामिल सुनील नारायण से एक बार फिर पारी की शुरुआत करा के गंभीर ने यह साबित कर दिया कि आइपील के सबसे धारदार कप्तानों में उनका नाम क्यों शुमार किया जाता है. गुजरात लायंस के खिलाफ टॉस हारने पर केकेआर को बैटिंग करने का न्यौता दिया गया. पारी की शुरुआत एक बार फिर गौतम गंभीर और सुनील नारायण ने की.
नारायण से ओपनिंग कराने की रणनीति काफी कारगर साबित हुई. वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी ने महज 17 गेंदों में 42 रन बना कर टीम को विस्फोटक शुरुआत दिला दी. मैच के पहले ही ओवर में प्रवीण कुमार को तीन चौके, दूसरे ओवर में जेम्स फॉकनर को चार चौके सुनील नारायण ने जड़ दिये. तीसरे ओवर में गेंदबाजी करने आये थंपी के ओवर में दो चौके और एक छक्का सुनील ने लगाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










