राष्ट्रीय कार रेसिंग चैंपियन अश्विन सुंदर और उनकी पत्नी की कार दुर्घटना में मौत
Updated at : 18 Mar 2017 10:48 AM (IST)
विज्ञापन

चेन्नई : राष्ट्रीय कार रेसिंग चैंपियन अश्विन सुंदर और उनकी पत्नी निवेदिता की कार दुर्घटना में मौत हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार कल रात करीब 3.30 बजे उनकी बीएमडब्ल्यू कारसड़क किनारे स्थित पेड़ से टकरा गयी, जिसके बाद कार में आग लग गई, जिससे कारण सुंदर और उनकी पत्नी की कार के अंदर ही […]
विज्ञापन
चेन्नई : राष्ट्रीय कार रेसिंग चैंपियन अश्विन सुंदर और उनकी पत्नी निवेदिता की कार दुर्घटना में मौत हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार कल रात करीब 3.30 बजे उनकी बीएमडब्ल्यू कारसड़क किनारे स्थित पेड़ से टकरा गयी, जिसके बाद कार में आग लग गई, जिससे कारण सुंदर और उनकी पत्नी की कार के अंदर ही जलकर मौत हो गई.
अश्विन और उनकी पत्नी कल देर रात अपने दोस्त के घर अलापक्कम से लौट रहे थे उसी वक्त यह दुर्घटना हुई. रेसर अश्विन कार को काफी तेज गति से चला रहे थे. उस रास्ते से आने जाने वालों ने जब दुर्घटनाग्रस्त कार को देखा, तो उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी.
सोशल मीडिया में इस दुर्घटना का वीडियो वायरल हो गया है, जो तमिल में है. पुलिस वालों ने कार को तोड़ कर अश्विन और उनकी पत्नी के शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




