ePaper

पैर में फ्रैक्चर के बाद मिशेल स्टार्क भारतीय दौरे से बाहर

Updated at : 10 Mar 2017 5:27 PM (IST)
विज्ञापन
पैर में फ्रैक्चर के बाद मिशेल स्टार्क भारतीय दौरे से बाहर

रांची : आस्ट्रेलिया के मुख्य तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क आज दायें पैर में स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण भारत के खिलाफ बचे हुए दो टेस्ट मैचों से बाहर हो गये जो मेहमान टीम के लिए करारा झटका है. स्टार्क शुरुआती दो टेस्ट में गेंद और बल्ले दोनों से उपयोगी रहे थे, उन्होंने पुणे में टर्निंग पिच […]

विज्ञापन

रांची : आस्ट्रेलिया के मुख्य तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क आज दायें पैर में स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण भारत के खिलाफ बचे हुए दो टेस्ट मैचों से बाहर हो गये जो मेहमान टीम के लिए करारा झटका है. स्टार्क शुरुआती दो टेस्ट में गेंद और बल्ले दोनों से उपयोगी रहे थे, उन्होंने पुणे में टर्निंग पिच पर महत्वपूर्ण अर्धशतक जमाने के अलावा पांच विकेट झटके थे.

टीम के फिजियोथेरेपिस्ट डेविड बीकले ने कहा, ‘‘मिशेल को बेंगलुरु में दूसरे टेस्ट के दौरान दांये पैर में कुछ दर्द महसूस हुआ जो दुर्भाग्य से टेस्ट के बाद कुछ दिन के बाद भी खत्म नहीं हुआ जिसकी हमने उम्मीद की थी. ” उन्होंने कहा, ‘‘हमने बेंगलुरु में आज सुबह उसके पैर का स्कैन कराने का फैसला किया और दुर्भाग्य से इसमें स्ट्रेस फ्रैक्चर का खुलासा हुआ. ” बीकले ने कहा, ‘‘इसका मतलब है कि मिशेल भारत के बचे हुए दौरे में उपलब्ध नहीं हो पायेगा और अपना रिहैबिलिटेशन शुरु करने के लिए आस्ट्रेलिया में अपने घर चला जायेगा. ” चोटिल खिलाड़ियों की सूची में अब स्टार्क का नाम भी जुड़ गया क्योंकि आल राउंडर मिशेल मार्श भी कंधे की चोट क कारण इस सीरीज से बाहर थे.

स्टार्क की जगह टीम के किस खिलाडी को शामिल किया जायेगा, इसकी घोषणा नहीं की गयी है लेकिन जैक्सन बर्ड टीम में रिजर्व तेज गेंदबाज हैं. क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने बयान में कहा, ‘‘राष्ट्रीय चयन पैनल उनकी जगह शामिल किये जाने वाले खिलाडी की घोषणा करेगा. ” दूसरे मैच में भारत के जीत दर्ज करने के बाद चार मैचों की सीरीज अभी 1-1 से बराबर चल रही है. तीसरा टेस्ट 16 मार्च से रांची में शुरू होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola