आंध्र के खिलाफ मैच से वापसी करेंगे रोहित शर्मा

Updated at : 01 Mar 2017 9:00 PM (IST)
विज्ञापन
आंध्र के खिलाफ मैच से वापसी करेंगे रोहित शर्मा

नयी दिल्ली : चोट के कारण चार महीने बाहर रहने के बाद रोहित शर्मा पूरी तरह फिट हो गए हैं और वह विजय हजारे ट्रॉफी में आंध्र और गोवा के खिलाफ मुंबई के अंतिम दो मैचों के साथ वापसी करेंगे. रोहित की मांसपेशियों में चोट लगी थी जिसके बाद उन्हें सर्जरी करानी पड़ी और तीन […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : चोट के कारण चार महीने बाहर रहने के बाद रोहित शर्मा पूरी तरह फिट हो गए हैं और वह विजय हजारे ट्रॉफी में आंध्र और गोवा के खिलाफ मुंबई के अंतिम दो मैचों के साथ वापसी करेंगे.

रोहित की मांसपेशियों में चोट लगी थी जिसके बाद उन्हें सर्जरी करानी पड़ी और तीन महीने का उनका कड़ा रिहैबिलिटेशन समय हाल में पूरा हुआ है. भारत की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित ने ट्विटर पर प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की घोषणा की.

रोहित ने ट्वीट किया, ‘‘अंतत: रिहैबिलिटेशन पूरा हो गया, चार और छह तारीख को विजय हजारे मैच में खेलने के लिए इंतजार नहीं कर सकता. जिन्होंने मुझे यहां पहुंचने में मदद की उन सभी का धन्यवाद.” मुंबई की टीम का क्वार्टर फाइनल में स्थान लगभग पक्का हो गया है. टीम को अपना अगला मैच चार मार्च को आंध्र के खिलाफ जबकि फिर छह मार्च को गोवा के खिलाफ खेलना है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola