हमारा दिल और दिमाग ऑस्ट्रेलियाई श्रृंखला पर केंद्रित : कोहली
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Feb 2017 5:06 PM
हैदराबाद : भारतीय कप्तान विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ जीत के बाद कहा कि खिलाडियों का दिल और दिमाग पहले से ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़ी श्रृंखला पर लगा है जिसका पहला टेस्ट मैच 23 फरवरी से पुणे में खेला जाएगा. कोहली ने कहा कि टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला […]
हैदराबाद : भारतीय कप्तान विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ जीत के बाद कहा कि खिलाडियों का दिल और दिमाग पहले से ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़ी श्रृंखला पर लगा है जिसका पहला टेस्ट मैच 23 फरवरी से पुणे में खेला जाएगा.
कोहली ने कहा कि टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला में इस सत्र में अब तक के अच्छे प्रदर्शन को ही आगे बढाना चाहती है. कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में भारत की 208 रन से जीत के बाद कहा, ‘‘हमारे लिये इस सत्र में इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला काफी बड़ी थी लेकिन हमने उसे 4-0 से जीता और हम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसे मजबूती प्रदान करना चाहते हैं. हर किसी का दिल और दिमाग उस श्रृंखला पर लगा है. ”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










