शिखर धवन की निगाहें चैम्पियंस ट्रॉफी से भारतीय टीम में वापसी पर

मुंबई : भारतीय टीम से बाहर शिखर धवन इंग्लैंड में जून में होने वाली आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले होने वाले कुछ घरेलू टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन कर राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने पर निगाह लगाये हैं. धवन ने आज यहां कहा, ‘‘निश्चित रुप से. इसके लिये मेरे पास दो से तीन महीने हैं और […]
मुंबई : भारतीय टीम से बाहर शिखर धवन इंग्लैंड में जून में होने वाली आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले होने वाले कुछ घरेलू टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन कर राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने पर निगाह लगाये हैं. धवन ने आज यहां कहा, ‘‘निश्चित रुप से. इसके लिये मेरे पास दो से तीन महीने हैं और तीन से चार टूर्नामेंट हैं. मैं बेहतर करुंगा. मुझे लगता है कि अगर मैं इन टूर्नामेंट में अच्छा करुंगा तो मेरे लिये टीम में जगह बनाने का अच्छा मौका होगा.”
दिल्ली के 31 वर्षीय को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और अंतिम वनडे की टीम में नहीं चुना गया था, उन्होंने पहले दो मैचों में एक और 11 रन बनाये थे. इस प्रारुप में उनका 76 मैचों में औसत 43 के करीब है. वह मार्च 2016 में मोहाली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय की टीम में भी जगह नहीं बना सके हैं और न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला में अच्छा नहीं करने के बाद इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिये भी उनकी अनदेखी की गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




