बीसीसीआई के नवनियुक्त तीनों प्रशासक आईसीसी की बैठक में भाग ले सकेंगे
Updated at : 01 Feb 2017 4:13 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : उच्चतम न्यायालय दो फरवरी को होने वाली आईसीसी की महत्वपूर्ण बैठक में उसके द्वारा अधिकृत बीसीसीआई के तीन प्रतिनिधियों को भाग लेने की अनुमति संबंधी याचिका पर आज सुनवाई करेगा. न्यायालय ने तीन व्यक्तियों विक्रम लिमये, अमिताभ चौधरी और अनिरुद्ध चौधरी को बीसीसीआई की ओर से बैठक में भाग लेने के लिये […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : उच्चतम न्यायालय दो फरवरी को होने वाली आईसीसी की महत्वपूर्ण बैठक में उसके द्वारा अधिकृत बीसीसीआई के तीन प्रतिनिधियों को भाग लेने की अनुमति संबंधी याचिका पर आज सुनवाई करेगा.
न्यायालय ने तीन व्यक्तियों विक्रम लिमये, अमिताभ चौधरी और अनिरुद्ध चौधरी को बीसीसीआई की ओर से बैठक में भाग लेने के लिये अधिकृत किया है. तमिलनाडु क्रिकेट संघ की ओर से सीनियर वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि इन तीनों में से सिर्फ लिमये को बैठक में भाग लेने के लिए कहा गया है जो न्यायालय के फैसले के खिलाफ है.
इधर आईसीसी ने बीसीसीआई से कहा कि उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त तीनों व्यक्ति कल से दुबई में शुरु होने वाली बैठक में भाग ले सकते हैं . बोर्ड ने यह बात न्यायालय को बताया है. न्यायालय ने बीसीसीआई से कहा कि आईसीसी को बताना होगा कि तीनों सदस्यों का दर्जा समान है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




