भागलपुर में 3 गाड़ियां आपस में टकराईं, 4 की मौत, 12 की स्थिति गंभीर

Updated:
विज्ञापन

अस्पताल में उमड़ी लोगों की भीड़

Bihar Accident News: भागलपुर में भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई. वहीं 12 लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर के बाद पिकअप, ई-रिक्शा और बस आपस में भिड़ गए.

विज्ञापन

Bihar Accident News: भागलपुर में मंगलवार शाम दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. तीन गाड़ियों की टक्कर में 4 की मौत हो गई. चारों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. हादसे में घायल 15 लोगों को इलाज के लिए बिहपुर सीएचसी पहुंचाया गया. जहां से 12 लोगों की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

मृतकों की हुई पहचान

मृतकों में समेली (कटिहार) निवासी 32 वर्षीय अरविंद मंडल और मारर (खगड़िया) निवासी 11 वर्षीय कुणाल कुमार की पहचान की गई है. बाकी की पहचान की जा रही है. वहीं घायलों में कटिहार जिला के चमोली निवासी विजय कुमार, मनोज कुमार, मिट्ठू मंडल, सत्येंद्र मंडल, चंदन, कटिहार जिला के समेली निवासी राजू कुमार, भागलपुर के गोपालपुर थाना के सैदपुर निवासी रिषभ कुमार, शंभु राम की पत्नी सीमा देवी, अमन निषाद, कल्पना देवी शामिल हैं.

तेज रफ्तार बस बनी काल

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार बस ने पहले एक पिकअप वाहन को टक्कर मारी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप अनियंत्रित हो गया. इसके बाद वह सामने से आ रही ई-रिक्शा से जा भिड़ा. ई-रिक्शा में सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. किसी को संभलने का मौका नहीं मिला.

बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त

हादसे की चपेट में आई बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है. हालांकि बस में सवार यात्रियों को गंभीर चोट की सूचना नहीं है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई. आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े.

बगड़ी पुल के पास हुआ हादसा

यह हादसा खरिक थाना क्षेत्र के बगड़ी पुल के पास हुआ. थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि झंडापुर इलाके में दुर्घटना हुई है. पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने चार लोगों की मौत की पुष्टि की है. दुर्घटना की वजह तेज रफ्तार मानी जा रही है. ट्रक चालक की तलाश की जा रही है.

Also Read: बिहार के सरकारी कर्मचारियों के खाते में होली से पहले आएगी सैलरी, वित्त मंत्री ने किया ऐलान

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन