विराट कोहली के फैन हुए पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर, तारीफ में कसीदे पढ़े
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jan 2017 12:24 PM
नयी दिल्ली : टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली मीडिया पर हर समय चर्चा में बने रहते हैं. कोहली जिस तरह से अपना प्रदर्शन इन दिनों दिखा रहे हैं उनकी तारीफ केवल भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व क्रिकेट में हो रही है. उन्हें कई क्रिकेटर इस समय के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी बता चुके […]
नयी दिल्ली : टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली मीडिया पर हर समय चर्चा में बने रहते हैं. कोहली जिस तरह से अपना प्रदर्शन इन दिनों दिखा रहे हैं उनकी तारीफ केवल भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व क्रिकेट में हो रही है. उन्हें कई क्रिकेटर इस समय के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी बता चुके हैं.
इस बीच खबर है कि पाकिस्तान में भी कोहली की जोरशोर से चर्चा है. पूरा पाकिस्तान क्रिकेट उनकी तारीफ में डूब गया है. पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर एक टीवी परिचर्चा में कोहली की जमकर तारीफ करते नजर आये. हालांकि चर्चा पाकिस्तान क्रिकेट टीम के प्रदर्शन को लेकर आरंभ हुई, लेकिन बाद में पूरी चर्चा विराट कोहली पर ही केंद्रित हो गयी.
https://www.youtube.com/watch?v=TekDZYPhX4M
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










